वनप्लस ने घोषणा कर बताया है कि वह दुनिया के कई शहरों में पॉप-अप इवेंट का आयोजन करेगी. इस इवेंट के जरिये लोगों को वनप्लस 3 स्मार्टफ़ोन खरीदने का मौका मिलेगा, साथ ही लोग कुछ गिफ्ट भी जीत सकते हैं. भारत में यह इवेंट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित होगी, जबकि ग्लोबल लेवल पर इसे न्यू यॉर्क, लंदन, पेरिस और बर्लिन में आयोजित किया जायेगा. यूरोप और US स्थित शहरों में तो इस इवेंट की डेट और वेन्यू की जानकारी मिल गई है, लेकिन अभी तक भारतीय शहरों के संबंध में यह जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने कहा है कि कोई भी इस इवेंट का हिस्सा बन सकता है, इसके लिए किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] The most bizarre Nokia phone designs ever (Hindi) Video
वैसे बता दें कि, कंपनी पहले ही बता चुकी है कि वनप्लस 3 स्मार्टफ़ोन खरीदने के लिए किसी भी तरह के इनवाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी. सबसे पहले लूप VR के जरिये इस फ़ोन को ख़रीदा जा सकता है.
इसके अलावा कुछ चुने हुए यूजर्स को कंपनी ने वनप्लस 3 का रिव्यु करने का मौका भी दिया है. इसके लिए यूजर्स को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स देनी होगी, और फिर कंपनी सभी में से सिर्फ 30 लोगों को इसके लिए चुनेगी.
https://twitter.com/oneplus/status/739849948796231681
इसे भी देखें: LeEco इस महीने पेश कर सकती है स्नेपड्रैगन 823 प्रोसेसर से लैस एक नया फ़ोन
इसे भी देखें: डाटाविंड दिवाली से पहले भारत में लॉन्च करेगा VNO सर्विस