OnePlus 15T हुआ लॉन्च, मिलेगी 7500mAh की बड़ी बैटरी, डुअल 50MP कैमरा, देखें इंडिया में किस प्राइस में मारेगा एंट्री

OnePlus 15T को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन को कंपनी ने अलग अलग तीन कलर और 5 स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया है। इसके अलावा इस OnePlus फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकि 7500mAh क्षमता की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 22.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक एक सिंगल चार्ज में दे सकती है। इतना ही नहीं, OnePlus 15T में आपको एक 6.32-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन के कुछ अन्य मुख्य फीचर्स में इसका ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर है। फोन में एक डुअल 50MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। इसे कलरओएस 16 पर लॉन्च किया गया है। आइए अब जानते है कि इस फोन का चीन में क्या प्राइस है। इसी से इंडिया प्राइस का भी अंदाजा लग जाने वाला है।

OnePlus 15T का प्राइस और सेल डिटेल्स

OnePlus 15T स्मार्टफोन को चीन के बाजार में CNY 4299 यानि लगभग लगभग 58,000 रुपये में 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया गया है। फोन के अन्य मॉडल यानि 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टॉरिज मॉडल क्रमश: CNY 4899, CNY 4599, CNY 5199 यानि लगभग लगभग 67000 रुपये, 63000 रुपये और 71000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा फोन का आखिरी और सबसे महंगा मॉडल 16GB रैम के साथ 1TB स्टॉरिज पर 5699 युआन यानि लगभग लगभग 78000 रुपये में लॉन्च हुआ है।

अभी के लिए OnePlus के इस फोन को चीन के बाजार में ही सेल किया जा रहा है। इसकि सेल Oppo China Online Store पर 25 मार्च को 10AM लोकल टाइम पर शुरू हो जाने वाली है। OnePlus 15T को कंपनी ने Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर में लॉन्च किया है। अभी के लिए फोन के इंडिया में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हो सकता है कि यह जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च हो जाए। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी है। आइए अब फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर भी नजर डालते हैं।

OnePlus 15T के फीचर और स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स

OnePlus 15T को कंपनी ने एक 6.32-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में डिस्प्ले पर TUV Rheinland Smart Eye Protection भी मिलता है। इसके साथ साथ फोन में IP66 के अलावा IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं।

परफॉरमेंस के मामले में कैसा है नया OnePlus Phone?

OnePlus के नए फोन को स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसमें OnePlus G2 WiFi चिप भी मिलती है। इससे फोन की गेमिंग परफॉरमेंस और ज्यादा बेहतर हो जाती है। फोन को AnTuTu पर 44,50,000 पॉइंट्स मिले हैं, जो दिखाता है कि यह फोन एक दमदार फोन है। इसमें 16GB तक की रैम के साथ साथ 1TB स्टॉरिज भी मिलती है।

OnePlus 15T का कैमरा कैसा है?

कैमरा को देखा जाए तो OnePlus के इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें कंपनी Oppo का LUMO Imagine Engine भी दे रही है। इसमें आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा जो सोनी अल्ट्राविज़न सेन्सर है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। OnePlus 15T को कंपनी ने एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा से भी लैस किया है।

OnePlus 15T की जम्बो बैटरी

OnePlus 15T स्मार्टफोन में एक 7500mAh की बैटरी मिलती है, यह 100W की SuperVOOC चार्जिंग क्षमता के अलावा 50W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आता है। इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए लगभग लगभग सब मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 Ultra से लेकर Vivo के इस ताबड़तोड़ फोन तक; देखें 35 हजार रुपये के अंदर बेस्ट वीवो फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :