OnePlus 15R launch announced in India
OnePlus की ओर से इंडिया के बाजार में जल्द ही अपने नए फोन OnePlus 15R को लॉन्च करने की पूरी पूरी तैयारी की जा चुकी है। फोन को लेकर सामने आए शुरुआती लीक ऐसा कहते हैं कि इस फोन को चीन में एक अन्य नाम यानि OnePlus Ace 6 के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, ऐसा भी सामने आ रहा है कि दोनों नहीं फोन्स एक दूसरे से कई मामलों में अलग हो सकते हैं। कंपनी जल्द ही लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। इसके पहले ही जाने माने Debayan Roy की ओर से शेयर की गई जानकारी ऐसा कहती है कि OnePlus 15R के हार्डवेयर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, खासतौर पर इस फोन के प्रोसेसर और कैमरा में काफी बड़े अपग्रेड देखने मो मिल सकते हैं।
लीक के अनुसार OnePlus 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, जबकि OnePlus Ace 6 और OnePlus 13 सीरीज़ में Snapdragon 8 Elite को देखा जा चुका है, इसका यह भी मतलब है कि फोन में क्वलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, इसी कारण से परफॉरमेंस के मामले में यह फोन किसी भी अन्य फोन को चित करने में सक्षम होने वाला है। शुरुआती रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि OnePlus 15R की कीमत भारत में लगभग 44,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
कैमरे में भी बदलाव कन्फर्म बताए जा रहे हैं। OnePlus 15R में 50MP OIS वाला मेन कैमरा और एक दूसरा 50MP रियर सेंसर मिल सकता है। हालांकि यह सेंसर अल्ट्रावाइड होगा या टेलीफोटो यह अभी क्लियर नहीं है। अगर इसकी तुलना चीन में लॉन्च किए जा चुके OnePlus Ace 6 से करें तो इस फोन में एक 50MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड सेटअप मिलता है, इसका यह भी मतलब है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला मॉडल कैमरा अपग्रेड के साथ आने वाला है।
डिज़ाइन आदि को देखा जाए तो अगर Amazon Listing पर नजर डाली जाए तो OnePlus 15R और OnePlus Ace 6 का डिजाइन एक जैसा लग रहा है, हालांकि, इसके अलावा दोनों ही फोन्स काफी अलग अलग हैं।
चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशन्स पहले से सामने हैं, ऐसा ही कुछ बेस OnePlus 15R के लिए भी माना जा रहा है। OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X RAM, 512GB UFS 4.1 स्टोरेज, और 7,800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह बैटरी 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग खसंत से लैस है। फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K जैसी हाई-ग्रेड डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन भी मिल रहे हैं। चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 2,599 युआन (लगभग 32,000 रुपये) है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं इंसाफ करूंगा’ वाले ‘रवि तेजा’ की ये धाकड़ फिल्म जल्द OTT पर देगी दस्तक, नोट कर लो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म