OnePlus 15 india launch date and features confirmed
OnePlus ने आखिरकार चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले कई हफ्तों से इसके इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर टीज़र जारी कर रही थी, और अब यह कन्फर्म हो गया है कि OnePlus 15 को अब चीन के बाद भारत में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। यह लॉन्च एक ईवेंट के तहत शाम 7 बजे (IST) पर होना तय हुआ है, हालांकि, ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि इस ईवेंट के एक घंटे बाद ही यानि 8 बजे से इसकी सेल भी शुरू हो जाने वाली है। अच्छी बात यह है कि भारत में भी इस फोन के सभी कलर ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे, यानी यूजर्स को किसी भी वैरिएंट से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
चीन में OnePlus 15 के साथ ही कंपनी ने OnePlus Ace 6 भी लॉन्च किया है, लेकिन भारतीय मार्केट में फिलहाल कंपनी का फोकस सिर्फ OnePlus 15 पर ही होने वाला है। अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी देखाजा सकता है।
फोन में 7,300mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी मिलती है जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें वाइड, 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 15 में एक एडवांस्ड जायरोस्कोप भी है जो PS5 कंट्रोलर में इस्तेमाल होने वाले सेंसर जैसा है। यह 200Hz सैंपलिंग रेट प्रदान करता है जिससे एक्यूरेसी 77% तक बढ़ जाती है और लेटेंसी 11% तक कम होती है। अन्य फीचर्स में IP69K रेटिंग, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं।
चीन में OnePlus 15 की कीमत को देखा जाए तो यह करीब करीब 560 डॉलर यानि लगभग लगभग 50,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हुआ है, अगर इंडिया प्राइस को देखा जाए तो अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 15 को इंडिया के बाजार में 60,000 रुपये से कुछ कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, जो सकता है कि कंपनी चीन वाले प्राइस में ही इंडिया में इसे लॉन्च कर दे। अभी के लिए इंडिया प्राइस आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Jio के 51 रुपये के प्लान में क्या है सबसे खास? कौन से ग्राहकों को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग