OnePlus 13s के इंडिया प्राइस से लेकर लॉन्च तारीख और डिजाइन-स्पेक्स की सम्पूर्ण जानकारी, लॉन्च से पहले ही जान लें

Updated on 02-Jun-2025
HIGHLIGHTS

OnePlus 13s की इंडिया लॉन्च तारीख सामने आ चुकी है।

OnePlus 13s स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस क्या होने वाला है, इसे लेकर भी इंटरनेट पर जानकारी आ चुकी है।

इसके अलावा फोन का डिजाइन कैसा होने वाला है, इसके कलर ऑप्शन कैसे होंगे आदि।

हम आपको यहाँ OnePlus 13s के लॉन्च से पहले ही सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

OnePlus की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए फोन OnePlus 13s को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच में एक नए फोन के तौर पर शामिल होने वाला है। लेटेस्ट OnePlus Phone में आपको टॉप टियर फीचर्स के अलावा प्रीमियम डिजाइन और दमदार स्पेक्स किफायती दाम में मिल सकते हैं। अपनी गजब की परफॉरमेंस, स्टाइलिश लुक और Smart AI Features के दम पर OnePlus 13s स्मार्टफोन यूजर्स के बीच एक अलग ही जगह बना सकता है। आइए अब जानते है कि फोन की इंडिया में लॉन्च डेट क्या है, कब से यह खरीदने के लिए मिल सकता हिय और कहाँ से इसे खरीदा जा सकता है। इंडिया में OnePlus 13s का प्राइस क्या हो सकता है और इसके स्पेक्स के साथ साथ फीचर्स कैसे हो सकते हैं।

OnePlus 13s Launch Date और उपलब्धता

OnePlus 13s स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 5 जून को दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। जैसे ही फोन इंडिया में लॉन्च हो जाता है तो इसे Amazon India पर सेल किया जाने वाला है। OnePlus 13s स्मार्टफोन को OnePlus की आधिकारिक वेबसाईट के साथ साथ Offline Store से भी इंडिया भर में खरीदा जा सकेगा।

यह ही पढ़ें: The Family Man 3 में पाताल लोक वाले ‘जयदीप अहलावत’ दिखाएंगे दबंगाई? उससे पहले ये 3 वेब सीरीज देख भूल जाएंगे ‘श्रीकांत तिवारी’ का रौला

OnePlus 13s का डिजाइन कैसा होने वाला है?

आगामी OnePlus 13S स्मार्टफोन को एक कम्पैक्ट और स्लिम बॉडी में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले भी मिल सकती है, इसके अलावा इस फोन में एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ साथ OnePlus Slider के स्थान पर एक नया Plus Key हो सकता है। यह एक कस्टमाइज़ बटन है जिसे कैमरा लॉन्च करने के लिए, फ्लैश लाइट के लिए और अन्य ऐप्स आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus 13s कलर वैरिएन्ट

OnePlus 13s स्मार्टफोन में आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, इसमें Black Velvet, Pink Satin और Green Silk कलर ऑप्शन मिल सकता है। आइए अब OnePlus 13s स्मार्टफोन के स्पेक्स आदि के बारे में भी जानते हैं।

OnePlus 13s के स्पेक्स और फीचर्स की जानकारी (लॉन्च से पहले की जानकारी)

OnePlus 13s स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus 13T के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 6.32-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में एक 6260mAh की बैटरी भी मिल सकती है। यह बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

OnePlus 13s के काम की सम्पूर्ण जानकारी

OnePlus 13s में एक डुअल 50MP के सेन्सर हो सकते हैं। एक कैमरा स्टैन्डर्ड कैमरा होने वाला है। इसके अलावा एक अन्य कैमरा को 2x Zoom के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में सेल्फ़ी के लिए एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। अभी के लिए OnePlus 13s के कैमरा को लेकर इतना ही सामने आया है।

OnePlus 13s का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?

OnePlus 13s स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 55000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए फोन के आधिकारिक प्राइस की जानकारी सामने नहीं आई है। अगर OnePlus 13R को देखते हैं तो इस फोन को इंडिया के बाजार में 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, और लॉन्च के समय OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये थी। अब देखना होगा कि OnePlus 13s को किस प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 30 दिनों तक धकाधक चलेगा फोन, नहीं पड़ेगी किसी दूसरे प्लान की जरूरत, कीमत देख चकरा जाएगा सिर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :