OnePlus 13s vs OnePlus 13R price in India Specification Camera Chipset Battery
OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में कंपनी के सबसे कम्पैक्ट फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह एक प्रीमियम फोन है जो फ्लैगशिप ग्रेड के फीचर्स के साथ आता है। OnePlus 13s का इंडिया प्राइस 54,999 रुपये से शुरू होता है। इस फोन को आप स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाले सबसे सस्ते फोन्स में रख सकते हैं। यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम प्राइस में प्रीमियम एंड्रॉयड फोन का अनुभव चाहते हैं।
हालांकि, OnePlus 13 सीरीज में पहले ही अन्य कई फोन्स आ चुके हैं। इस सीरीज में OnePlus 13R और OnePlus 13 हैं। आज यहाँ हम आपके लिए OnePlus 13s स्मार्टफोन की तुलना OnePlus 13R और OnePlus 13 से एक साथ करने वाले हैं। यहाँ आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर तीनों OnePlus Phones में से आपके लिए कौन सा फोन कम कीमत में एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आप OnePlus 13s को नहीं खरीदने वाले हैं तो आपके लिए OnePlus 13R और OnePlus 13 कैसे रहते हैं, यह भी हम आपको यहा बताएंगे।
OnePlus 13s स्मार्टफोन में आपको एक नए फ्रेश डिजाइन मिलता है, कंपनी ने इस फोन में एक स्क्वेर डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसे देखकर आपको iPhone 16 की याद आने वाली है। हालांकि, OnePlus 13R स्मार्टफोन में आपको कंपनी का परंपरागत अलर्ट स्लाइडर मिलता है। इसके साथ साथ इस फोन के डिजाइन पूरी तरह से OnePlus 13 से प्रेरित है। OnePlus 13 स्मार्टफोन में इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें: गर्मी हो जाएगी छूमंतर! इन सस्ते पंखों के साथ पाएँ स्टाइलिश और स्मार्ट कूलिंग! मिलेगी मनाली वाली ठंडक
तीन ही फोन्स में आपको हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले नजर आती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर फोन्स में शामिल की गई हा। हालांकि OnePlus 13 में आपको एक 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो Ceramic Glass Protection के साथ आती है। हालांकि इसके अलावा OnePlus 13s स्मार्टफोन में एक चोटी 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
OnePlus 13 और OnePlus 13s स्मार्टफोन्स को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। हालांकि, अगर OnePlus 13R को देखा जाए तो यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 पर लॉन्च हुआ है। तीनों ही मॉडल में आपको एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS 15 का ही सपोर्ट मिलता है। OnePlus 13s में आपको ज्यादा AI फीचर्स मिलते हैं।
OnePlus 13 स्मार्टफोन में आपको एक दमदार कैमरा का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में एक 50MP का वाइड OIS कैमरा मिलता है। दूसरे कैमरा के तौर पर फोन में एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसके अलावा OnePlus 13R को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP का में कैमरा, एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है।
वहीं, OnePlus 13s को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP का में और एक 50MP का ही टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह कैमरा 2x Zoom से लैस है।
OnePlus 13s मसार्टफोन में एक 5850mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। OnePlus 13R में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। इसके अलावा OnePlus 13 को अगर देखा जाए तो यह फोन एक 6000mAh की बैटरी से लैस है, इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग क्षमता और 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में 54,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया है। OnePlus 13R को देखा जाए तो इस फोन का शुरुआती प्राइस 42,999 रुपये है। इसके अलावा OnePlus 13 को देखते हैं तो यह फोन 69,999 रुपये के शुतुआती प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: Motorola का ये नया नवेला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, टीजर आउट, ये जरूरी डिटेल्स आई सामने