oneplus 13
वनप्लस ने अपने आगामी स्मार्टफोन्स लॉन्च के लिए आधिकारिक तौर पर अपने विंटर लॉन्च इवेंट की डेट की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 7 जनवरी 2025 को रात 9 बजे भारतीय समयानुसार आयोजित किया जाने वाला है। इस लॉन्च के दौरान, वनप्लस अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप किलर फोन यानि वनप्लस 13 सीरीज को लॉन्च कर सकता है, इस सीरीज में कंपनी अपने दो फोन OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी इस ईवेंट में ही अपने Buds 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। आइए अब डीटेल में सारी जानकारी प्राप्त करते हैं।
अगर वनप्लस की लॉन्च टाइमलाइन पर ध्यान दें, तो वनप्लस 13 अपने पिछले मॉडल, वनप्लस 12 सीरीज के समय से पहले ही आ रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus 13 को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है, इसी कारण अब इस फोन को ग्लोबल लॉन्च किया जा रहा है। यह लॉन्च 7 जनवरी को होने वाला है। हम आपको यहाँ इन सभी डिवाइस की जानकारी दे रहे हैं जो इस ईवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, वनप्लस 13 सीरीज इस इवेंट में लॉन्च होने वाला मुख्य आकर्षण होने वाला है। इस सीरीज में इस स्मार्टफोन पर ही सबसे ज्यादा चर्चा होने वाली है, हालांकि इसके अलावा भी इस ईवेंट में कुछ अन्य प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाने वाला है। यहाँ हम आपको इनके बारे में बताने वाले हैं।
अगर आप इस लॉन्च ईवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप 7 जनवरी को कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के साथ साथ कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर जाकर भी देख सकते हैं। यहाँ ईवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाने वाली है।
लॉन्च से पहले, वनप्लस 13 को लेकर काफी जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है। यह संभावना है कि इसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, चीन में भी फोन इसी प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको IP68+IP69 रेटिंग दी जा सकती है, इससे फोन एक मजबूत फोन के तौर पर उभर सकता है।
इस बार यह तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है फोन:
कैमरा फीचर्स में, रियर साइड पर तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। बैटरी को देखते हैं तो ऐसा माना जा रहा है की फोन को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकती है, इसके अलावा इसमें आपको 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। कीमत की बात करें तो, वनप्लस 13 की कीमत लगभग ₹65,000 के आसपास होने की उम्मीद है। असल में स्नैपड्रैगन 8 Elite पर iQOO 13 और Realme GT 7 Pro को भी लगभग लगभग इसी प्राइस के आसपास लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है की OnePlus 13 को भी इसी प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाले विवो फोन की कीमत गिरी औंधे मुंह, नया प्राइस देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे