OnePlus 13 की कीमत में भारी भरकम गिरावट, इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता, देखें फुल डील

By

अगर आप लंबे समय से किसी प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपने पिछले फ्लैगशिप मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती की है, जिससे यह अब ज्यादा किफायती हो गया है। अमेज़न पर चल रही इस डील के चलते यह फोन पहले से कहीं अधिक आकर्षक बन गया है। आइए इस ऑफर से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानते हैं।

OnePlus 13 पर अमेज़न डील

OnePlus 13 को भारत में शुरुआत में 69,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यही स्मार्टफोन अमेज़न पर 60,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए ग्राहक 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत लगभग 57,999 रुपये तक आ जाती है।

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको और भी ज्यादा बचत मिल सकती है। अमेज़न के अनुसार, एक्सचेंज ऑफर के तहत 40,300 रुपये तक की छूट मिल सकती है, हालांकि यह आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही OnePlus की ओर से ग्रीन लाइन डिस्प्ले समस्या पर लाइफटाइम वारंटी का दावा भी किया गया है, जो यूज़र्स को अतिरिक्त भरोसा देता है।

OnePlus 13 में क्या मिलता है

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की बड़ी LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है। फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने इसमें चार बड़े Android अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ तीन 50MP के सेंसर मिलते हैं, जिनमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप ज़ूम लेंस शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और स्पेक्स की डिटेल्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By