oneplus 12 gets massive price drop over rs 15000 on Amazon deal
OnePlus 15R के लॉन्च के बाद कंपनी के पुराने प्रीमियम मॉडल्स की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। अगर आप काफी समय से फ्लैगशिप फोन लेने का सोच रहे थे लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अभी मौका आपके काम का हो सकता है। Amazon पर इस समय OnePlus 12 पर सीधा 19,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह फोन अब मिड-बजट रेंज में पहुंच गया है।
लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 64,999 रुपये थी। फिलहाल Amazon फोन पर 29 प्रतिशत की छूट दे रहा है, इसके बाद फोन का प्राइस घटकर 45,999 रुपये हो जाता है। यानी बिना किसी कूपन या एक्सचेंज के सीधे 19,000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि यह छूट आपको किस वैरिएन्ट पर मिल रही है तो आपको जानकारी दे देते हैं कि यह डिस्काउंट आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले Glacial White मॉडल पर मिल रही है। इस फोन को आप इस समय सस्ते में खरीद सकते हैं।
अगर स्पेक्स आदि को देखा जाए तो इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि हाँ, यह कभी भी आपको फ्लैगशिप जैसी परफॉरमेंस देता है।
OnePlus के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, OxygenOS (Android 14), 5400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग (वायर्ड) के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इस फोन में एक 50MP प्राइमरी कैमरा, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 48MP अल्ट्रा-वाइड और एक 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसका मतलब है कि कैमरा के मामले में भी यह फोन बेहतरीन है। यहाँ आपने देखा कि फोन बैटरी, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में दमदार है।
इस फोन में जो डिस्प्ले मिलती है, वह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, डिस्प्ले पर आपको 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। डिस्प्ले के स्पेक्स को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं।
अगर देखा जाए कि ये फोन किन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, तो जानकारी दे देते हैं कि फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है, जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस चाहते हैं, लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जिनके लिए जरूरी है और जो भी लोग ऐसा कैमरा चाहते हैं तो फ्लैगशिप ग्रेड की फोटो और वीडियो ग्राफी करने में सक्षम हो।
आइए, अब जानते हैं कि यह फोन किन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन नहीं हो सकता है। अगर आपका बजट 50000 रुपये से कम है तो ये फोन आपके लिए नहीं है। इसके अलावा अगर आपको केवल सोशल मीडिया और कॉलिंग ही करनी है तो आपको इस फोन को नहीं खरीदना चाहिए।
19,000 की सीधी कटौती के बाद यह डील उन लोगों के लिए खास बन जाती है जो पहले इस फोन को महंगा होने के कारण नहीं खरीद रहे थे। अगर स्टॉक लिमिटेड हुआ तो कीमत दोबारा बढ़ भी सकती है। इसलिए खरीदने से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देख लें।