चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस (OnePlus) इस महीने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 10R को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी 28 अप्रैल को शानदार लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने फोन को ऐड के ज़रिए लीक किया है और इसके फीचर्स की भी जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें: 13GB रैम और मीडियाटेक डिमेन्सिटी 810 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ OPPO A57 5G
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10R को 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ा विज्ञापन गलती से अमेज़न पर लाइव हो गया है जिससे इसकी पहली झलक सामने आई है। एक ट्विटर यूजर ने ऐड को सबसे पहले देखा जिससे फोन के डिज़ाइन और फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
टीज़र के मुताबिक, OnePlus 10R के बैक पर तीन कैमरा मिलेंगे जिसे चौकोर कैमरा मॉड्यूल में रखा जाएगा। टीज़र से अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus का यह लेटेस्ट फोन मैट फिनिश डिज़ाइन के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: Realme 9 Pro Plus एक नए एडिशन में हुआ लॉन्च, गेमर्स के लिए है तोहफा
डिवाइस में 6.7 इंच की एफएचडी+ ई4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसे HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फोन एंडरोइड 12 और मीडियाटेक डिमेन्सिटी 8100 चिपसेट पर आने वाला है जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
OnePlus 10R को दो मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस में एक 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग मिलती है जबकि दूसरा वेरिएंट 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। बताते चलें कि यह एक 5G फोन होगा जो डॉल्बी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: 20 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi का धुआंधार फोन, बजट सेगमेंट में फोन को देगा सीधी टक्कर
अभी तक OnePlus 10R की कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि फोन को 35 से 40 हज़ार रूपये के बीच पेश किया जाएगा।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है