आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन, कैसे देख सकते हैं Live Streaming

HIGHLIGHTS

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन आज इंडिया में होने वाला है लॉन्च

OnePlus 10 Pro को आज इंडिया में शाम 7:30PM पर लॉन्च क्या जाने वाला है

यहाँ आप OnePlus 10 Pro के लाइव लॉन्च ईवेंट को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को आज इंडिया के मार्किट में लॉन्च किया जाने वाला है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन को चीन के बाजार में जनवरी महीने में ही लॉन्च कर दिया गया था। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको ट्रिपल कैमरा के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि आज मात्र OnePlus 10 Pro को ही लॉन्च नहीं किया जाने वाला है, इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus Bullets Wireless Z2 को भी आज इंडिया के मार्किट में लॉन्च कर दिया जाने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Vi के 327 रुपये और 329 रुपये वाले प्लान में क्या है अंतर, देखें कौन सा प्लान है ज्यादा बेहतर

कैसे देखें OnePlus 10 Pro का लाइव लॉन्च ईवेंट

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को आज इंडिया के मार्किट में 7:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। आज इस लॉन्च ईवेंट को OnePlus के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर देखा जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप twitter पर औयर YouTube पर भी इस लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं। आप यहाँ नीचे भी इस लाइव लॉन्च ईवेंट को देख सकते हैं। 

OnePlus 10 Pro स्पेक्स व फीचर्स (OnePlus 10 Pro Specs and Features)

OnePlus 10 Pro एक नए डिज़ाइन के साथ आया है और फोन के बैक पर कैमरा मॉड्यूल को साइड पैनल की ओर ले जाया गया है जो Samsung Galaxy S21 series जैसा लुक देता है। OnePlus 10 Pro दो रंगों वोल्केनिक ब्लैक और एमराल्ड फॉरेस्ट में आया है जो मिंट ग्रीन जैसा शेड है।

इसे भी पढ़ें: KGF 2 की Advance Ticket Booking इन शहरों में शुरू, देखें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं

OnePlus 10 Pro डिस्प्ले: डिवाइस में 6.67 इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है जो LTPO 2.0 पैनल है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आया है।

यह भी पढ़ें: RRR Box Office: RRR का हिन्दी वर्जन जल्द तोड़ेगा बाहुबली का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड

OnePlus 10 Pro कैमरा: OnePlus 10 Pro के बैक पर 48MP का मुख्य कैमरा दिया गया है जिसे 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा का साथ दिया गया है। कैमरा सॉफ्टवेयर नए Hasselblad मास्टर स्टाइल के साथ आया है जो यूजर्स को तीन प्रीसेट्स कैमरा सिस्टम के बीच चुनाव का मौका देता है जिसे प्रॉफेश्नल फोटोग्राफर्स ने डिज़ाइन किया है।

OnePlus 10 Pro बैटरी: OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W वायरद और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन एंडरोइड 12 पर आधारित ColorOS 12 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: इस देश में लॉन्च हुआ Oppo Reno 7 4G, स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर और 64MP कैमरा से है लैस

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :