Nubia M2 Lite स्मार्टफोन की कीमत में हुई यह बड़ी कटौती अब मिल रहा है मात्र

Updated on 03-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Nubia M2 Lite स्मार्टफोन की कीमत में Rs 4,000 की बड़ी कटौती हुई है, और अब इसकी कीमत Rs 13,999 से घटकर Rs 9,999 ही रह गई है।

Nubia M2 Lite स्मार्टफोन की कीमत में अमेज़न इंडिया पर बड़ी कटौती नजर आ रही है, आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को अमेज़न एक्सक्लूसिव तौर पर Rs 13,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालाँकि अब इसकी कीमत Rs 9,999 है। यानी स्मार्टफोन की कीमत में Rs 4,000 की बड़ी कटौती की गई है। 

हालाँकि इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए लगभग एक साल का समय हो गया है, आपको बता दें कि पहली बार सेल के लिए यह स्मार्टफोन अमेज़न इंदी पर 9 मई, 2017 से मिलना शुरू हो गया था। लेकिन इस स्मार्टफोन के डिजाईन और फीचर्स को देखते हुए इसे अभी भी एक बढ़िया स्मार्टफोन कहा जा सकता है। 

Paytm मॉल दे रहा है इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट 

अगर अब इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स और फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे 5.5-इंच की HD 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, जो एक 2.5D कर्व के साथ स्मार्टफोन में मौजूद थी। स्मार्टफोन में आपको एक मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसकी क्लॉक स्पीड की अगर बात करें तो यह 1.05GHz है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। इसकी स्टोरेज को आप 128GB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको एक 13-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :