Nothing Phone 4a Pro Specs to Price in India here what to expect
स्मार्टफोन ब्रांड Nothing अपने नए फोन्स के साथ अपनी पिछली रणनीति को पूरी तरह से बदलने वाला है, ऐसा दिख रहा है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि 2026 में कोई नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसकी जगह Nothing का पूरा फोकस अब मिड-रेंज सेगमेंट पर रहेगा। इसी कड़ी में Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro के लॉन्च को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। Nothing ने अभी इन फोन्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च टाइमलाइन को लेकर नया लीक सामने आया है, इसी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन को मार्च सीरीज को मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, इसे लेकर अभी के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
टेक टिप्स्टर Yogesh Brar की मानें तो एक X Post में वह कहते हैं कि Nothing Phone 4a सीरीज को ग्लोबल मार्केट में मार्च की शुरुआत में यानि लगभग लगभग लगभग 5 मार्च के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह दावा सही होता है तो Nothing अपने पिछले ट्रेंड को फॉलो करने वाला है, कंपनी ने मार्च 2025 में अपनी Nothing Phone 3a Series को लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि मार्च में इस साल भी कंपनी अपने कुछ फोन्स को लॉन्च कर सकती है।
Nothing ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि कंपनी 2026 में कोई फ्लैगशिप फोन नहीं लॉन्च करेगी। इसका सीधा मतलब है कि अब ब्रांड ज्यादा फोकस इस साल मिड-रेंज यूजर्स पर, ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइसेज़ पर और बड़े पैमाने पर बिकने वाले सेगमेंट पर करने वाला है। इस कड़ी में कंपनी अपने Nothing Phone 4a के अलावा इसी सीरीज में Nothing Phone 4a Pro को रिलीज कर सकती है।
लीक्स को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Nothing Phone 4a और 4a Pro में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फोन्स में UFS 3.1 स्टोरेज, पहले से थोड़ी बड़ी बैटरी और नए Snapdragon प्रोसेसर मिल सकते हैं। हालांकि, प्रोसेसर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होने वाली है। इसके साथ ही, कीमत भी Phone 3a सीरीज के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro को भारत में मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था। Nothing Phone 3a की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी, जबकि Nothing Phone 3a Pro 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।
दोनों ही फोन्स में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 6.7-इंच AMOLED डिस्, 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए थे। अब उम्मीद है कि Nothing Phone 4a सीरीज इन्हीं खूबियों को आगे बढ़ाएगी।
अगर आप Nothing का फ्लैगशिप फोन लेने का इंतजार कर रहे थे, तो 2026 में थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप एक स्टाइलिश, क्लीन सॉफ्टवेयर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला मिड-रेंज फोन चाहते हैं, तो Nothing Phone 4a सीरीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है, आने वाले समय में इन फोन्स को लेकर बहुत सी जानकारी इंटरनेट पर आ सकती है, उसके बाद पूरी तरह से साफ हो जाने वाला है कि आखिर फोन किस लेवल का होने वाला है।
यह भी पढ़ें: जबड़ है ये आधार सेफ्टी फीचर: मिनटों में Aadhaar Card को करता है लॉक और अनलॉक, आप भी जान लें तरीका