nothing phone 4a Pro and Nothing Phone 4a launch on 5 March in India Price specs and features check more details
लंदन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing की नई स्मार्टफोन सीरीज यानि Nothing Phone 4a series 5 मार्च को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, कंपनी ने इस सीरीज को लेकर खुद से खुद टीजर जारी कर दिए हैं, इसके अलावा बहुत सी अफवाहों और लीक आदि से भी फोन सीरीज को लेकर काफी कुछ सामने आया है। इस फोन के डिजाइन आदि को लेकर और स्पेक्स की डिटेल्स जहां पहले ही सामने आ चुकी थी, अब Nothing Phone 4a के इंडिया प्राइस को लेकर जानकारी सामने आई है। एक टिप्स्टर ने फोन सीरीज के इंडिया प्राइस को लेकर कुछ जानकारी इंटरनेट पर शेयर की है। आइए जानते है कि इस फोन सीरीज का प्राइस क्या होने वाला और इसकी टक्कर किन फोन्स से हो सकती है।
अगर सेल आदि की बात करें तो Nothing Phone 4a Series को पहले ही मिल चुकी जानकारी के आधार पर Flipkart के जरिए सेल किया जाने वाला है। दोनों ही फोन्स को कंपनी फ्लिपकार्ट पर सेल करेगी। Nothing Phone 4a के अलावा इंडिया के बाजार में Nothing Phone 4a Pro को भी लॉन्च किया जाने वाला है। आइए अब लीक आदि से सामने आई दोनों ही नथिंग फोन्स की कीमत पर एक नजर डालते हैं।
टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के द्वारा किए गए एक X Post से यह जानकारी मिल रही है कि India के बाजार में Nothing Phone 4a Series का प्राइस क्या हो सकता है। नीचे हम आपको प्राइस को लेकर सम्पूर्ण डिटेल्स देने वाले हैं। नोट कर लें यह प्राइस कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है, यह केवल और केवल लीक आदि से सामने आया है। असल प्राइस के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
Nothing Phone 4a के (8GB + 128GB) मॉडल को लीक आदि के आधार पर 31,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ कुछ अन्य वैरिएन्ट जैसे: 8GB + 256GB और 12GB + 256GB मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर Pro Model को देखा जाए तो Nothing Phone 4a Pro को लीक के अनुसार, 40,000 रुपये शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर प्राइस की तुलना करें तो Nothing Phone 3a को कंपनी ने 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, इसके अलावा Nothing Phone 3a Pro की शुरुआती कीमत को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 27,999 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हुआ था। अब ऐसे में Nothing Phone 4a का प्राइस अगर देखा जाए तो यह जाहिर तौर पर Nothing Phone 3a Series से कहीं ज्यादा होने वाला है। इसी के अनुसार ऐसा भी हो सकता है कि स्पेक्स और फीचर आदि में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिले। हालांकि, अभी Nothing Phone 4a Series का प्राइस आधिकारिक नहीं है ऐसे में कुछ भी कहना इस समय सही नहीं होने वाला है।
Nothing Phone को पहले व्हाइट कलर में अपनी परंपरा के अनुसार ही लॉन्च किया जाने वाला था, हालांकि, इसके बाद कंपनी ने खुद से एक टीजर जारी करके यह जानकारी दी कि फोन को पिंक कलर वैरिएन्ट में भी लॉन्च किया जाने वाला है। अब फोन व्हाइट के साथ पिंक कलर में भी लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ कंपनी का सिग्नेचर ट्रैन्स्पैरन्ट डिजाइन और Glyph लाइटिंग मिलने वाली हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी Pro Model को Polirising Design में लॉन्च कर सकती है।
Nothing Phone 4a को अगर देखा जाए तो इस फोन में कंपनी के अनुसार Qualcomm Snapdragon चिपसेट हो सकता है, इस प्रोसेसर को लेकर जानकारी मिल रही है कि यह Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है, इसके अलावा फोन में एक 6.7-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाली है। इतना ही नहीं, फोन में एक 5400mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 50W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस है। कैमरा के तौर पर फोन में एक 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है।
Nothing Phone 4a series के लॉन्च की बात करें तो कंपनी इस फोन सीरीज को इंडिया के बाजार में 5 मार्च 2026 को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ साथ जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि इस फोन सीरीज को Flipkart के माध्यम से सेल किया जाने वाला है।
Nothing Phone 4a Series के फोन्स को 5 मार्च को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन सीरीज को लेकर अभी तक बहुत से लीक और रुमर्स सामने आ चुके हैं। फोन के पिंक कलर मॉडल को लेकर कंपनी खुद ही टीजर जारी कर चुकी है। हालांकि, अब एक नए लीक में Nothing Phone 4a Series के इंडिया प्राइस को लेकर जानकारी मिल रही है। अभी प्राइस आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, इसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि Nothing Phone 4a की तककर इंडिया के बाजार में OnePlus Nord 5 Series के अलावा Redmi Note 15 Series के फोन्स से हो सकती है। हालांकि, लॉन्च के बाद असल मायने में यह पता चल जाने वाला है कि आखिर इस फोन सीरीज की तककर किन फोन्स से होने वाली है।