लॉन्च से पहले ही Nothing Phone 4a का नया Pink कलर वेरिएंट सामने आ गया है। इससे पहले कंपनी ने White शेड को टीज किया था, लेकिन अब Pink color के साथ लाइनअप को और आकर्षक बना दिया गया है। कंपनी ने डिजाइन से जुड़े कुछ अहम डिटेल्स भी कन्फर्म किए हैं, जिनमें ट्रांसपेरेंट रियर पैनल और सिग्नेचर लाइटिंग इंटरफेस की वापसी हो रही है। भारत में इसकी उपलब्धता और चिपसेट ब्रांडिंग भी पहले ही साफ कर दी गई है।
Nothing ने बताया कि Pink वेरिएंट कंपनी के लिए पहली बार है। यह कलर आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से प्रेरित है और ब्रांड की ‘एक्सप्रेसिव’ डिजाइन दिशा को दिखाता है। लंदन और बेंगलुरु में थीम्ड प्रमोशनल एक्टिविटी के जरिए इस नए रंग को पेश किया गया था। फोन की पूरी जानकारी 5 मार्च को होने वाले ‘Built Different’ लॉन्च इवेंट में सामने आएगी, यह ईवेंट 4PM पर होने वाला है।
Nothing Phone 4a में पिल-शेप मॉड्यूल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। LED फ्लैश कैमरा यूनिट से बाहर प्लेस किया गया है। फोन अपने प्रीडिसेसर की तरह ट्रांसपेरेंट बैक पैनल को बरकरार रखेगा।
इसके साथ नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम भी शामिल हो सकता है। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर होंगे, जबकि बाईं तरफ एक एक्स्ट्रा बटन दिखाई दे रहा है।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Phone 4a सीरीज Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर चलेगी। भारत में इसकी सेल Flipkart के जरिए होगी। लीक्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 5,400mAh बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिस्प्ले 6.7-इंच 1.5K AMOLED हो सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।
Nothing Phone 4a को अपग्रेडेड हार्डवेयर और रिफाइंड डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। Pink और White कलर ऑप्शन इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अलग पहचान दे सकते हैं। मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च के साथ इसकी कीमत और बाकी फीचर्स स्पष्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26, Galaxy S26 Price की इंडिया, US, UK, UAE और Germany में क्या है कीमत?