Nothing Phone 3a Lite Price drop under Rs 20000 on Flipkart
किसी फोन के लॉन्च होने के बाद हमने पुराने फोन के दाम घटते हुए बहुत देखा है। यहाँ तक की सैमसंग और Apple जैसी कंपनियों के पुराने फोन्स के दाम भी नए फोन्स के लॉन्च होने के बाद घट जाते हैं। ऐसा एक बार नहीं लाखों बार हम देख चुके हैं। हालांकि, इस समय जो समस्या चल रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उल्टा ही होने वाला है। असल में, एक लेटेस्ट जानकारी ऐसा कहती है कि Nothing Phone 3a Lite के दाम बढ़ाए जाने वाले हैं। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि बढ़ाए जाने वाले नहीं है, बढ़ चुके हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी यह जानकारी इंटरनेट पर एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से मिल रही है। अब देखना है कि आखिर वाकई इस फोन के प्राइस बढ़े हैं या यह सिर्फ एक लीक है। आइए जानते है कि Nothing Phone 3a Lite के प्राइस में कितना इजाफा हुआ है। इसके अलावा प्राइस बढ़ने का क्या कारण है।
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि जाने माने टिप्स्टर यानि Sanju Chaudhary की ओर से अभी कुछ समय पहले ही सामने आए एक लीक से यह जानकारी मिलती है कि Nothing Phone 3a Lite के प्राइस बढ़ चुके हैं। अब आपको 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 21,999 रुपये के स्थान पर नए प्राइस यानि 24,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। इसे देखकर साफ हो जाता है कि फोन के इस मॉडल की कीमत में 3000 रुपये जा इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं, अगर 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए तो लीक से जानकारी मिलती है कि इस फोन को 23,999 रुपये के स्थान पर इस समय 26,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इस मॉडल के प्राइस में भी 3000 रुपये का इजाफा हुआ है। इस लीक में यह भी जानकारी मिल रही है कि जब तक स्टॉक खत्म नहीं होते हैं, आपको पुराने प्राइस में ही यह मॉडल मिलने वाले हैं, लेकिन जैसे ही नए स्टॉक आते हैं, जो वह नई प्राइसिंग के साथ आने वाले हैं।
अगर इस लीक पोस्ट को देखा जाए तो इसके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि मेमोरी के प्राइस बढ़ने के कारण ही यह प्राइस बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से स्टॉरिज/मेमोरी को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा चल रही है। कई रिपोर्ट आदि से यह जानकारी मिली है कि मेमोरी के प्राइस बढ़ रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय में हमने देखा है कि कई कंपनी इसी तरह प्राइस बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं, या लीक आदि में प्राइस बढ़ने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में Nothing Phone 3a Lite के प्राइस भी आने वाले समय में बढ़ सकते हैं, ऐसा हो सकता है। फिर भी अभी जब तक आधिकारिक तौर पर प्राइस बढ़ने की जानकारी सामने नहीं आती है, तब तक इस जानकारी को लीक के तौर पर ही लिया जाना चाहिए। आइए अब जानते है कि Nothing Phone 3a Lite किन स्पेक्स और फीचर के साथ लॉन्च हुआ था।
सबसे पहले इस फोन के लॉन्च के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं, इस फोन को कंपनी ने नवंबर 2025 में लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने Nothing OS 3.5 और एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया था। इस फोन में एक 6.77-इंच की FHD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इतना ही नहीं, फोन में आपको 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर और 8GB की रैम के अलावा 256GB स्टॉरिज बझ मिलती है। रैम को बढ़ाया जा सकता है और आप इसकी स्टॉरिज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
फोन में कैमरा के तौर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के अलावा EIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक अन्य सेन्सर भी मिलता है। फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मौजूद है। इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W की Wired Fast Charging के साथ मिलती है। इसके साथ साथ फोन में 5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। फोन में IP54 रेटिंग मौजूद है, ऐसे में फोन को पानी और धूल से कम नुकसान होता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर मिलते हैं।