Nothing ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite की ग्लोबल लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह फोन 29 अक्टूबर 2025 को 1:00 PM GMT (6:30 PM IST) पर दुनियाभर में लॉन्च किया जाएगा। यह नया मॉडल Nothing Phone 3 सीरीज़ का हिस्सा होगा और इसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन और बैलेंस्ड फीचर्स चाहते हैं।
कंपनी ने अपने टीज़र पोस्ट में फोन का डिजाइन भी सामने आया है। Nothing Phone 3a Lite के बैक पैनल के नीचे की ओर LED लाइट दी गई है, जो नोटिफिकेशन इंडिकेटर का काम करेगी। यह Nothing की खास पहचान बन चुकी है, इस फोन में भी आपको मिनिमलिस्टिक लेकिन फंक्शनल डिजाइन मिलने वाला है। कंपनी ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन पिछले मॉडलों की तुलना में कुछ बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। आइए अब एक बार इसके स्पेक्स आदि पर नजर डाल लेते हैं, हालांकि, सभी स्पेक्स और फीचर कंपनी की ओर से सामने नहीं आए हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और Android 15 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि फोन दो कलर ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह फोन Nothing Phone 3a से सस्ता होगा, इस फोन को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था, और इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी।
कुछ इंडस्ट्री रिपोर्ट्स का मानना है कि Nothing Phone 3a Lite का डिजाइन और फीचर्स देखने पर ग्राहकों को CMF Phone 2 Pro की झलक मिल सकती है, हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। CMF Phone 2 Pro के स्पेक्स को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने 6.77-इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर भी मौजूद था, इसके अलावा इस फोन में एक 5,000mAh बैटरी भी मिलती है, फोन को कंपनी ने एक 50MP का मेन कैमरा के अलावा एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद है।
कुल मिलाकर, Nothing Phone 3a Lite उन यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, जो स्टाइलिश डिजाइन, स्मूद परफॉर्मेंस और बजट फ्रेंडली प्राइस के साथ Nothing की यूनिक LED बैक डिज़ाइन का मज़ा लेना चाहते हैं। 29 अक्टूबर को होने वाला यह लॉन्च इवेंट Nothing की अगली बड़ी एंट्री के रूप में टेक दुनिया में चर्चा का विषय बनने वाला है।
यह भी पढ़ें: iQOO 15 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए किन फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है फोन