Nothing Phone (3a) Launch
Nothing Phone (3a) सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में 4 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, इसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro हो सकते हैं। Nothing की ओर से Nothing Phones के डिज़ाइन और नए Snapdragon चिपसेट से पर्दा उठा चुकी है, इसके बाद भी लीक और अफवाहों से सामने आ रहा है कि फोन में अन्य काफी कुछ हो सकता है। हम आपको यहाँ Nothing Phone (3a) Pro के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन्स, और संभावित कीमत के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर इस फोन में आपको क्या क्या मिल सकता है।
Nothing Phone (3a) Pro का डिज़ाइन अपनी ही पीढ़ी के पिछले फोन के जैसा ही होने वाला है। इसका म है कि यह फोन ट्रांसपेरेंट होने के साथ साथ आधुनिक और स्लीक भी होने वाला है। डिज़ाइन को मिनिमल और फ्यूचरिस्टिक रखा जा सकता है, इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की जानकारी भी आ रही है।
टिप्स्टर शिवम कुमार (Smartprix के माध्यम से) की ओर से सामने आए एक लीक से सामने आ रहा है कि, Nothing Phone (3a) Pro में एक पावरफुल ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, कैमरा सेटअप में एक 50MP का मेन कैमरा होने के साथ साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और एक और 50MP का टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है।
Nothing Phone (3a) Pro में 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉरमेंस की बात करें त यह फोन 4nm प्रोसेस पर निर्मित Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें Adreno 810 GPU और Qualcomm का Hexagon NPU भी हो सकता है। ऐसा होने से आपको स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है।
Nothing Phone (3a) Pro में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा, इसे iPhone जैसा एक Action बटन भी मिल सकता है, इस बटन के होने से आपको ज्यादा सुविधा होने वाली है। अब देखना होगा कि आखिर यह एक्शन बटन इस फोन में किस काम में आने वाला है।
हालांकि, Nothing Phone के आधिकारिक प्राइस के बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन Nothing Phone (3a) Pro को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह 30,000 रुपये के आसपास की कीमत में पेश किया जा सकता है, ऐसे में ऐसा भी माना जा रहा है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फोन हो सकता है। यह कीमत Nothing के पिछले मॉडल, Nothing Phone (2a) Plus की कीमत के समान है। हालांकि, असल कीमत के बारे में आपको 4 मार्च 2025 को ही पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें: OMG! 25 हजार में मिल रहा iPhone 15, खरीदने वालों का लगा पड़ा है मजमा, हाथ से न जानें दें ये तोडू डील