Nothing Phone 3 launching with 60x zoom periscope camera
Nothing Phone 3 को आज इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। Nothing Phone की लॉन्चिंग 1 जुलाई, 2025 को है। Nothing Phone 3 को कंपनी का पहला True Flagship Phone नाम दिया जा रहा है। लॉन्च आज लंदन में होने वाला है। हालांकि, सभी इस लॉन्च पर नहीं जा सकते हैं, लेकिन Nothing Phone 3 के लॉन्च को ऑनलाइन देखा जा सकता है। यहाँ हम आपको Nothing Phone 3 Launch की Live Streaming Details देने वाले हैं, आइए जानते है कि Nothing Phone 3 में आपको कैसे फीचर और स्पेक्स मिल सकते हैं।
Nothing Phone 3 को आज लंदन में 6:00PM BST यानि लगभग लगभग 10:30PM IST पर लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप Nothing Phone 3 को लाइव लॉन्च होते देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
Nothing Phone 3 के प्राइस को देखते हैं, तो ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 800 पाउंड्स यानि लगभग लगभग 90,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत सामने नहीं आई है, जो सकता है कि कुछ समय में ऐसी कोई जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाए।
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन में आपको एक 6.7-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है, फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा इसमें आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। फोन में 50MP का तीन कैमरा हो सकते हैं।
Nothing Phone 3 में एक 5150mAh की बैटरी भी हो सकती है जो 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। अभी के लिए Nothing Phone 3 को लेकर यही जानकारी सामने आई है। Nothing Phone 3 के लॉन्च में अब कुछ घंटे बाकी हैं आपको अन्य जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा। हालांकि, अगर आप Nothing Phones के फैन हैं तो आज इसका लॉन्च आपको बाग बाग कर सकता है।
यह भी पढ़ें: भूल जाएँगे एसी-कूलर, मानसून में बड़े ही काम आयेगा ये सस्ता डिवाइस, अभी कर लें खरीदारी