Buy Best Smartphones Under Rs 20000 in india June 2025 from nothing Oneplus Realme
Flipkart ने वैलेंटाइन वीक के दौरान अपनी स्पेशल Valentine’s Sale शुरू कर दी है, जिसमें कंपनी कई कैटेगरीज़ में ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी भरकम छूट पेश कर रही है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर या खुद के लिए एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं. पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ Nothing Phone 2 Pro इस समय सेल में सुनहरी डील में मिल रहा है. एक गिफ्ट के तौर पर यह फोन डिज़ाइन के मामले में भी यूनिक है और फीचर्स में भी कोई समझौता नहीं करता, इसलिए अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो पूरी डील नीचे देखें.
Nothing Phone 2 Pro को भारत में लॉन्च के दौरान 22,999 रुपये में पेश किया गया था, जो फिलहाल वैलेंटाइन सेल में फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में उपलब्ध है. यह ऑफर स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर चल रहा है. कलर ऑप्शन्स चार हैं और उन सभी पर एक जैसी डील चल रही है.
अन्य ऑफर्स की बात करें तो कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आप सीधे 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं जिसके बाद Nothing Phone 2 Pro आपको सिर्फ 16,999 रुपये का पड़ेगा. अगर ये कार्ड नहीं है तो कुछ अन्य बैंक कार्ड्स पर कंपनी लगभग 500 रुपये की छूट भी दे रही है.
इसके अलावा, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना फोन है तो उसके जरिए भी नए फोन पर 17,400 रुपये तक की अतिरिक्त बचत करने का मौका दिया जा रहा है. वहीं अगर आप एक बार में पूरी पेमेंट नहीं करना चाहते, तो 852 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 24 महीनों का ईएमआई ऑप्शन चुन सकते हैं, हालांकि इस तरह आपको यह फोन 20,436 रुपये का पड़ेगा, जो डील के मुकाबले थोड़ा महंगा हो जाएगा.
Nothing Phone 2 Pro स्मार्टफोन 6.77-इंच की 120Hz AMOLED फ्लेक्सिबल LTPS डिस्प्ले ऑफर करता है. इस फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर लगा हुआ है. यह 8GB रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है. बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो यहां 50MP + 50MP + 8MP का रियर सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट कैमरा 16MP का है. इसकी बैटरी 5000mAh की है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है.