Nokia 3 और Nokia 5 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है. भारत में Nokia 3 की कीमत Rs. 9,499 है. वहीँ Nokia 5 की कीमत Rs. 12,899 रखी गई है. यह दोनों ही स्मार्टफोंस एंड्राइड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे और दोनों को ही एंड्राइड O का अपडेट मिलेगा. Nokia 3 स्मार्टफ़ोन 16 जून से ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
आपको बता दें कि,Nokia 3 फोन में 5 इंच की डिस्पले मौजूद है जो गोरिल्ला ग्लास से कवर है. यह फोन मीडियाटेक 6737 SoC पर काम करता है. इस फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है. इस डिवाइस में बैटरी 2650mAH है. इस फोन में प्राइमरी और सेकेंड्री दोनों कैमरा 8 मेगापिक्सल हैं. यह फोन सिल्वर व्हाइट,मैटल ब्लैक,टेम्पर्ड ब्ल्यू और कॉपर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा. यह डिवाइस एंड्रॉयड नूगा 7.0 पर काम करता है.
वहीं, Nokia 5 में 5.2 इंच कॉम्पैक्ट HD डिस्प्ले मौजूद है. इस फोन में रैम 2GB दी गई है इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है. इस डिवाइस में बैट्री 3000mAH दी गई है. Nokia 5 में इंटरनल स्टोरेज 16GB है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा नोकिया के नए फोन में यूजर गूगल ड्राइव पर अनलिमिटेड स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा वर्जन मौजूद है.