MWC 2019: पांच कैमरा वाला Nokia का यह नया मोबाइल फोन 24 फरवरी को किया जा सकता है लॉन्च

Updated on 04-Feb-2019
HIGHLIGHTS

Nokia के इस मोबाइल फोन को MWC 2019 में एक इवेंट के दौरान 4PM CET यानी लगभग 8:30PM IST पर लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि बार्सिलोना में होने जा रहा MWC 2019, बस अब कुछ ही दिन दूर है। इस इवेंट में कई स्मार्टफोंस कंपनी अपने मोबाइल फोंस को लॉन्च करने जा रही हैं। हालाँकि अभी सबके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन अगर हम Nokia की चर्चा करें तो इसमें मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है। इस मतलब है कि इस मोबाइल शो में नोकिया की ओर से उसके डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट 24 फरवरी को MWC 2019 में होगा। नोकिया का यह आगामी इवेंट इस शो में 4PM CET यानी लगभग Rs 8:30PM IST पर लॉन्च किया जाने वाला है।

MWC 2019 की आधिकारिक शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है और यह 28 फरवरी तक चलेगा लेकिन आमतौर पर निर्माता अपने फोंस को शो शुरू होने से एक या दो दिन पहले लॉन्च करते हैं। HMD Global भी इस साल ऐसा ही करने जा रही है, कंपनी 24 फरवरी को अपना Nokia 9 PureView लॉन्च कर सकती है। Nokia 9 PureView को कंपनी पांच कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करेगी लेकिन पोस्टर में केवल चार सेन्सर को ही देखा जा सकता है।

दूसरे पोस्टर में पंच-होल कैमरा से लैस फोन को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के दो फोन ऐसे आने वाले हैं जो इस तरह की डिस्प्ले के साथ आएंगे। प्रसिद्ध लीकर OnLeaks  ने कुछ दिनों पहले एक फोन के 3D रेंडर्स साझा किए थे जिसे Nokia 8.1 Plus नाम दिया गया है। हालांकि, एक लीकर ने यह भी दावा किया है कि यह फोन Nokia 8.1 Plus नहीं है, बल्कि Nokia 6.2 (Nokia 6 (2019)) है।

Nokia 6.2 में 6.2 इंच की डिस्प्ले होने की संभावना है और डिवाइस स्नैपड्रेगन 632 प्रॉसेसर, 4GB/6GB रैम से लैस होगा और डिवाइस में 16MP का डूअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो कि Carl Zeiss लेंस के साथ आएगा और स्मार्टफोन में Nokia OZO ऑडियो सपोर्ट को शामिल किया जाएगा। यह फोन जनवरी के आखिर में या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Nokia 6 मॉडल्स को पहले चीन के बाज़ार में लॉन्च किया जाता है इसलिए उम्मीद है कि यह फोन भी MWC 2019 से पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। हलनकि कंपनी ने चीन के इवेंट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :