हाल ही में HMD ने घोषणा की है कि यह Nokia ब्रांडिंग को हटा रहा है।
अब कम्पनी ने Nokia G22 को एक नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
शुरुआत में इसे Meteor Grey, Pink और Lagoon Blue कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया था।
Nokia G22 launched in new color
हाल ही में HMD ने घोषणा की है कि यह Nokia ब्रांडिंग को हटा रहा है। यह कम्पनी 2016 से नोकिया ब्रांड की मालिक रही है। हालांकि, भविष्य में जल्द ही HMD द्वारा अपने खुद के ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पेश करने की उम्मीद है। अब कम्पनी ने Nokia G22 को एक नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह घोषणा HMD के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर की गई है।
Nokia G22 New Color
यह स्मार्टफोन यूज़र रिपेयरेबिलिटी के साथ पिछले साल के MWC में लॉन्च हुआ था। शुरुआत में इसे Meteor Grey, Pink और Lagoon Blue कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया था। नए लॉन्च हुए कलर ऑप्शन को So Peach कहा जाता है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर पीच कलर दिया गया है। इसके अलावा बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जो लोग अनजान हैं उनके लिए बता दें कि Peach Fuzz साल 2024 का पैन्टोन कलर है।
So Peach कलर ऑप्शन की कीमत संभावित तौर पर बाकी कलर ऑप्शन्स के समान होगी। इसके बेस 4GB + 64GB वेरिएन्ट की कीमत EUR 130 से शुरू होती है। इस डिवाइस की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।
Specifications
नोकिया जी22 में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और मोटे बॉटम चीन के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैक पैनल पर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इस कैमरा सिस्टम में 50MP मेन सेंसर और 2MP के दो लेंस शामिल हैं।
परफॉर्मेंस के लिए यह हैंडसेट Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है जिसे 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। साथ ही इसमें 2GB वर्चुअल रैम 2TB तक माइक्रोSD सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा यह डिवाइस एक 5050mAh बैटरी पर चलता है जो 20W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 12 के साथ आता है और इसमें दो साल के OS अपडेट्स भी मिलते हैं।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।