भारत में सेल के लिए आया नया Nokia G20, जानें क्या है ऑफर और स्पेक्स

Updated on 15-Jul-2021
HIGHLIGHTS

Nokia G20 पर कंपनी दे रही है स्पेशल ऑफर

अमेजन पर सेल किया जा रहा है Nokia G20

जानें नोकिया के नए फोन की कीमत

HMD Global ने घोषणा की है कि Nokia G20 स्मार्टफोन को आज सेल में पेश किया गया है। स्मार्टफोन को अमेज़न व नोकिया की वैबसाइट पर सेल किया जा रहा है। Nokia G20 को दो रंगों नाइट और ग्लेशियर में पेश किया गया है और इसके 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,999 है। Nokia G20 को क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन मीडियाटेक हीलियो G25 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। Nokia G20 की टक्कर Redmi Note 10, Realme Narzo 30 4G, Poco M3 Pro 5G आदि से होगी।

नोकिया ने अर्ली बर्ड ऑफर पेश किए हैं। ग्राहक नए Nokia G20 को खरीदने पर Rs 2099 का स्पेशल ऑफर दे रहा है और साथ ही Nokia Power Earbuds Lite को भी पा सकते हैं।

Nokia G20 स्पेक्स

Nokia G20 मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको एक यानी Nokia G20 मोबाइल फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिल रहा है, जो फोन को ताकत देने के लिए इसमें दिया गया है। रैम और स्टोरेज मॉडल्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Nokia G20 मोबाइल फोन में आपको 4GB रैम मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको 64GB स्टोरेज के अलावा एक अन्य मॉडल के तौर पर 128GB स्टोरेज वाला मॉडल भी मिल रहा है। फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा भी है, जो फोन की स्टोरेज को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। 

कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि नोकिया जी20 मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसका साथ देने के लिए फोन में आपको एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो लेंस हालाँकि इसके अलावा एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। फोन में आपको कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो आजकल के स्मार्टफोंस का ट्रेंड भी कहा जा सकता है। फ्रंट पर फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

अगर हम बैटरी आदि की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन यानि Nokia G20 में आपको एक 5050mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 10W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हालाँकि यह एक ख़राब बात है क्योंकि अगर आपके फोन में बैटरी को जल्दी से चार्ज करने वाला चार्जर न हो तो उस फोन का महत्त्व कम हो जाता है। इसके अलावा फोन को Android 11 पर लॉन्च किया गया है, और इसमें अपडेट मिलने की बात भी कही गई है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :