Nokia का धमाका! नए अवतार में लॉन्च किया मुड़ने वाला सस्ता फोन, मिलेंगे तगड़े स्पेक्स

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

HMD Global (Nokia को चलाने वाली कंपनी) ने अब अपने Nokia 2660 Flip Phone को एक नए ट्विस्ट के साथ पेश कर दिया है।

कंपनी ने फोन को दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा दिया है।

जानकारी मिल रही है कि Nokia ने अपने Nokia 2660 Flip Phone को Pop Pink और Lush Green Color में पेश कर दिया है।

HMD Global (Nokia को चलाने वाली कंपनी) ने अब अपने Nokia 2660 Flip Phone को एक नए ट्विस्ट के साथ पेश कर दिया है। कंपनी ने फोन को दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा दिया है। जानकारी मिल रही है कि Nokia ने अपने Nokia 2660 Flip Phone को Pop Pink और Lush Green Color में पेश कर दिया है। 

कंपनी ने कहा है कि युवाओं के बीच इस फोन की मांग बेहद बड़े पैमाने पर बढ़ रही थी, इसी को देखते हुए इस बड़े कदम को उठाया गया है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Nokia की ओर से सबसे पहले Flip Phone को 1998 में पेश किया गया था। हालांकि Nokia 2660 Flip को 2007 में पेश किया गया था। 

यह भी पढ़ें: iPhone 15 Pro Max के लॉन्च में होगी देरी, यहाँ जान लें वजह!

Nokia 2660 Flip Phone के नए कलर ऑप्शन की सेल

Nokia 2660 Flip Phone को जल्द ही Pop Pink और Lush Green कलर में उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। ये मुड़ने वाला Nokia Phone Amazon India और Nokia.com पर सेल के लिए लाया जाएगा। नए कलर ऑप्शन की सेल Amazon India पर 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाली है। 

Nokia 2660 Flip Phone के मुख्य स्पेक्स

इस नोकिया फ़ोल्डेबल फोन को ड्यूरेबल क्लैमशेल डिजाइन में पेश किया गया था। इसमें एक Lo-fi रियर कैमरा सेटअप भी है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद हफ्तों तक चलने में सक्षम है। इसमें ग्राहकों को SMS, Call और Classic snake game का एक्सेस मिलता है। 

Nokia 2660 Flip Phone में एक 2.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में एक फ्रन्ट डिस्प्ले भी है जो नोटिफिकेशन दिखाने का काम करती है, इसमें आपको इनकमिंग कॉल का भी पता चलता है। 

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 ने चाँद के अंधेरे कोने को किया रोशन, पहुँचने में आई थी ये 3 मुश्किल फिर भी लहराया तिरंगा

फोन में tacticle बटन्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें साउन्ड सेटिंग भी मौजूद है। फोन में एक 1450mAh की बैटरी दी गई है। जो ग्राहकों को हफ्तों का स्टैन्डबाय टाइम देने में सक्षम है। Nokia 2660 Flip फोन में एक डेडिकेटेड ईमर्जन्सी बटन भी मिलता है। इसे आप इस समय इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप किसी मुसीबत में होते हैं, आप एक साथ लगभग 5 कॉन्टेक्टस को नोटिफ़ाई कर सकते हैं।  

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :