Nokia 9 कॉन्सेप्ट रेंडर से सामने आया, बेजल-लेस डिस्प्ले और iPhone X जैसे notch के साथ आ सकता है नजर

Updated on 16-Mar-2018
HIGHLIGHTS

ऐसा भी सामने आ चुका है कि Nokia 9 स्मार्टफोन को एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

MWC 2018 में HMD ग्लोबल में अपने कई नोकिया स्मार्टफोंस से पर्दा उठाया है। इस इवेंट में कंपनी ने अपने लगभग 5 स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था। हालाँकि इसके बाद भी कंपनी ने अभी तक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ कोई भी फोन लॉन्च नहीं किया है, तो ऐसा लग रहा है कि Nokia 9 ही ऐसा एक स्मार्टफोन हो सकता है, जो इस साल इस नए प्रोसेसर के साथ कंपनी पेश करने वाली है। 

ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस स्मार्टफोन को MWC 2018 में ही पेश किया जा जाएगा हालाँकि ऐसा हुआ नहीं है इसके स्थान पर कंपनी ने अपने कई अन्य स्मार्टफोंस को इस इवेंट के दौरान पेश कर दिया है। हालाँकि Nokia 9 के बारे में काफी समय से चर्चा चल रही है। यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। 

स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम

इसके अलावा अब यह स्मार्टफोन iPhone X के notch डिजाईन के लिए भी चर्चा में है। ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को कुछ ऐसे ही डिजाईन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा अब हाल ही में सामने आया एक कॉन्सेप्ट रेंडर भी कुछ ऐसा ही दिखा रहा है। 

इस स्मार्टफोन में सबसे पहले नोटिस करने वाली जो बात नजर आती है, वह इसका notch है। ऐसा ही डिजाईन हमें अभी OnePlus 6, Vivo V9 में भी नजर आ चुकी है, हालाँकि अभी तक यह डिवाइस भी लॉन्च नहीं हुए है। 

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं 10,000 रूपये के अन्दर ये स्मार्टफोंस

इस स्मार्टफोन को लेकर यही बड़ा लीक अभी तक सामने नहीं आया है इसके पहले भी इस स्मार्टफ़ोन को लेकर एक लीक सामने आया था जो कहता है कि यह स्मार्टफोन एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :