क्या आपने कभी सोचा है कि एक ऐसा फोन हो जो आपकी जेब में मोबाइल रहे, लेकिन कनेक्ट करते ही कंप्यूटर बन जाए? और सिर्फ Android नहीं, बल्कि उसमें Windows और Linux भी चले? NexDeck ने यह सपना सच कर दिया है. कंपनी ने एक ऐसा ‘जादुई’ फोन लॉन्च किया है जो एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चलता है. यानी अब आपको अलग से लैपटॉप लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
NexDeck, जो अपने लैपटॉप डॉक एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है, ने अपना पहला स्मार्टफोन ‘NexPhone’ पेश किया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘मल्टी-बूट’ फीचर है.
कंपनी ने इसके लिए एक खास ‘मोबाइल यूआई’ (Mobile UI) बनाया है. जब आप इसमें विंडोज 11 चलाते हैं, तो यह नोकिया लूमिया (Nokia Lumia) की तरह टाइल वाला इंटरफेस देता है, जो पुराने विंडोज फोन्स की याद दिलाता है.
NexPhone की कीमत $549 (लगभग 50,000 रुपये) रखी गई है. यह सिर्फ एक वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) और ‘डार्क ग्रे’ कलर में आएगा. आप अभी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर $199 (लगभग 18,000 रुपये) देकर इसे बुक कर सकते हैं. यह फोन 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) से मिलना शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: RRR के बाद राम चरण की एक और धमाकेदार मूवी, एक्शन-थ्रिलर देख छूट जाएगा पसीना, जाह्नवी कपूर भी करेगी धमाका