जैसा कि आप जानते हैं कि जनवरी में ZTE की ओर से ऐसा कहा गया था कि वह आने वाले कुछ ही समय में या ऐसा भी कह सकते हैं कि आने वाले 6 महीनों में अपना एक पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अब जैसा कंपनी की ओर से कहा गया था वह MWC 2019 में पूरा होता नजर आ रहा है। असल में खबरें आ रही हैं कि 25 फरवरी को कंपनी की ओर से MWC 2019 में अपना एक नया मोबाइल फोन लॉन्च/पेश कर सकती है, जो Axon Series का एक मोबाइल फोन होगा, और जो कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा रहा पहला 5G डिवाइस भी होने वाला है।
हालाँकि अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह दो डिवाइस होने वाले हैं या एक ही मॉडल के दो डिवाइस होने वाले हैं। हम इस बारे में तो जानते हैं कि कंपनी की ओर से Axon 10 Pro मोबाइल फोन पर काम किया जा रहा है, यह डिवाइस क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा सकता है कि यही डिवाइस एक 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ भी सामने नहीं आई है।
हालाँकि जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि कई अन्य कंपनियां भी अपने 5G फोंस को MWC 2019 में पेश कर सकती हैं। इन कंपनियों में Samsung, OnePlus, Huawei, LG और अन्य आते हैं। असल में ZTE की ओर से भी एक ऐसा ही कदम उठाने की चर्चा के बारे में आप यहाँ जान ही गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से दो डिवाइस लॉन्च किये जा सकते हैं। पहला डिवाइस Axon 10 Pro होने वाला है, इसके अलावा एक अन्य डिवाइस Axon 10 5G या अन्य कुछ नाम से लॉन्च हो सकता है।
इसके अलावा अगर हम कंपनी के ही सब-ब्रांड या ऐसा भी कह सकते हैं कि सिस्टर ब्रांड यानी Nubia की ओर से भी 25 फरवरी को एक foldable Phone लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा सकता है कि ZTE की ओर से इसकी Blade सीरीज में भी एक फोन लॉन्च किया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!