MWC 2019: क्या Nubia की ओर से लॉन्च किया जाने वाला है एक फ्लेक्सिबल प्रोडक्ट?

Updated on 14-Feb-2019
HIGHLIGHTS

अगर हम MWC 2019 की चर्चा करें तो इस मोबाइल टेक शो को शुरू होने में अब कुछ सही समय बचा है। कई कंपनियों ने इस इवेंट में अपनी घोषणाओं के लिए मीडिया को न्योता भी देना शुरू कर दिया है। ऐसा ही कुछ Nubia की ओर से भी किया गया है।

अगर हम MWC 2019 की चर्चा करें तो इस मोबाइल टेक शो को शुरू होने में अब कुछ सही समय बचा है। कई कंपनियों ने इस इवेंट में अपनी घोषणाओं के लिए मीडिया को न्योता भी देना शुरू कर दिया है। ऐसा ही कुछ Nubia की ओर से भी किया गया है। आपको बता देते हैं कि Nubia की ओर से MWC 2019 में एपने इवेंट के लिए मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है, और इस मीडिया इनवाइट से यह जानकारी मिल रही है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि ऐसा हिंट मिल रहा है, इस इवेंट में कंपनी की ओर से एक फ्लेक्सिबल प्रोडक्ट को पेश किया जा सकता है। 

ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से इस साल MWC 2019 में कई स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अगर हम एक टीज़र पोस्टर की चर्चा करें जो अभी कुछ समय पहले ही सामने आया है। इसके अनुसार कई स्मार्टफोंस के लॉन्च की बात सामने आई थी। हालाँकि एक नया मीडिया इनवाइट भी सामने आया है जो कहता है कि यह इवेंट वहां के लोकल टाइम के अलावा 6PM पर यानी 12PM EST पर होने वाला है, और अगर इसे हम भारतीय समय के अनुसार देखें तो यह 10:30 PM पर आयोजित किया जाने वाला है। 

इस इवेंट की टैग लाइन है, “Flex your Life” इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से एक फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले डिवाइस को भी यहाँ पर देखा जा सकता है। हालाँकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह डिस्प्ले किस तरह की होने वाली है, लेकिन एक हिंट इसके मीडिया इनवाइट से मिल रहा है। जो ऐसा ही कुछ कहता है। 

अगर हम पिछले IFA की चर्चा करें तो यहाँ भी कंपनी की ओर से कुछ पेश किया गया था। यह एक वियरेबल स्मार्टफोन था, जिसकी डिस्प्ले मुड़ सकती थी, इसका मतलब है कि इस फोन को आप अपनी कलाई पर एक वॉच की तरह इस्तेमाल कर सकते थे। 

वाया:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :