Motorola का ये धाकड़ फोन जल्द मचाएगा बाज़ार में तहलका! मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत देख उड़ जाएगा होश

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 70 Pro को लेकर Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है।

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है।

अप्रैल के एंड या मई की शुरुआत में फोन की एंट्री इंडिया के बाजार में हो सकती है।

Motorola एक बार फिर तैयार है भारतीय बाज़ार में एक ऐसा फोन उतारने के लिए जो न सिर्फ दिखने में दमदार होगा बल्कि अंदर से भी पूरी तरह तगड़ा होने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी अपने नए फोन को इंडिया के बाजार में Motorola Edge 70 Pro के तौर पर लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला के इस फोन को लेकर Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, कंपनी ने खुद कुछ जानकारियाँ शेयर करना शुरू कर दिया है। लीक्स और टीज़र को मिलाकर जो तस्वीर सामने आ रही है, वह काफी दिलचस्प है। आइए अब जानते है कि फोन की लॉन्च डेट क्या हो सकती है, फोन का प्राइस कितना होने वाला है, फोन में क्या स्पेक्स और फीचर मिल सकते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस कैसी हो सकती है?

Motorola Edge 70 Pro में 6.7 इंच का Quad-Curved OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन में मिलेगी। फोन के चारों तरफ से कर्व्ड डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक भी देने वाली है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन के अंदर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलने की बात कही जा रही है। इसे देखकर ऐसा कह सकते हैं कि यह फोन मल्टीटास्किंग में के दौरान भी हार मानने वाला नहीं है।

बैटरी कैसी और कितनी चार्जिंग क्षमता से लैस होगी?

आजकल के दौर में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फोन की बैटरी कितनी टिकाऊ है। Motorola Edge 70 Pro को देखा जाए तो यह फोन इस मामले में काफी दमदार होने वाला है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यानी बैटरी खत्म हुई और देखते ही देखते फुल चार्ज।

कैमरा भी होगा दमदार

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन एक तोहफे से कम नहीं होने वाला है। Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS यानि Optical Image Stabilisation के साथ, होगा, इसके अलावा फोन में एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होने वाला है। इस फोन में एक और कैमरा के तौर पर एक 10MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलने वाला है। अगर आप सेल्फी लेने के शौकीन हैं तो आपके लिए कंपनी ने कोई कंजूसी नहीं की है। इस फोन में आपको एक 50MP का बेहतरीन सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है।

कीमत और लॉन्च डेट क्या हो सकती है?

अभी तक Motorola की ओर से कोई आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। हालांकि, जो खबरें आ रही हैं उनको देखा जाए तो यह फोन अप्रैल 2026 के अंत तक या मई की शुरुआत में इंडिया के बाजार में एंट्री कर सकता है। कीमत की बात करें तो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

अगर आप एक ऐसा फोन तलाश रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में 6500mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और तीन 50MP कैमरों का यह कॉम्बो के साथ आता है तो यह कॉम्बो दमदार हो सकता है। अगर लॉन्च के बाद यह फोन परफॉर्मेंस आदि की उम्मीदों पर खरा उतरा, तो यह फोन इस सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बन सकता है।

नोट: आर्टिकल में मौजूद सभी इमेज काल्पनिक हैं!

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड की पुरानी फोटो कहीं मुसीबत ना बन जाए? आज ही बदलें, बेहद आसान है ये तरीका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :