हाल ही में Motorola Razr Lite के CAD रेंडर सामने आए हैं
CAD रेंडर्स दिखाते हैं कि डिवाइस फोल्डेबल स्क्रीन से लैस है जिस पर पंच-होल डिजाइन और पतले बेजल्स हैं
इमेजिस में Razr Lite पर एंटीना लाइंस के साथ एक कर्व्ड फ्रेम नजर आ रहा है
मोटोरोला कथित तौर पर Motorola Razr+ 2023 फ्लिप फोन पर काम कर रहा है। स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप और बड़े साइज़ की कवर डिस्प्ले से लैस यह क्लैमशेल फोन जून में लॉन्च किया जा सकता है। अब एक नई रिपोर्ट में Motorola Razr Lite के रेंडर रिलीज करने के लिए MySmartPrice और जाने-माने टिप्सटर Steve Hemmerstoffer ने पार्टनरशिप की है। डिवाइस को साधारण तौर पर Motorola Razr 2023 कहे जाने की संभावना है।
“Lite” मॉडल होने के कारण Motorola Razr Lite को Razr+ 2023 से नीची पोज़िशन पर रखा जाएगा। डिवाइस के CAD रेंडर्स दिखाते हैं कि यह एक फोल्डेबल स्क्रीन से लैस है जिस पर पंच-होल डिजाइन और पतले बेजल्स हैं।
Razr Lite में पीछे की तरफ एक छोटी कवर डिस्प्ले है, जिस पर केवल नोटिफिकेशंस या इनकमिंग कॉल्स और मेसेजिस जैसे अलर्ट्स देखे जा सकते हैं। इसी के साथ एक LED फ्लैश और ड्यूअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है।
इमेजिस में Razr Lite पर एंटीना लाइंस के साथ एक कर्व्ड फ्रेम नजर आ रहा है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स या डाइमेंशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसके अतिरिक्त, मोटोरोला ने हाल ही में ग्लोबल बाजार में Edge 40 Pro को लॉन्च किया है और अब यह Edge 40 को पेश करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो Full HD+ रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट से लैस होने वाला पहला फोन हो सकता है जिसे 8GB रैम और 128 GB / 256 GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में 4,400mAh बैटरी के साथ 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS के साथ 50MP मेन और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और सेल्फ़ी के लिए इसमें 32MP फ्रन्ट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।