Motorola, इंडिया की स्मार्टफोन मार्किट का एक जाना माना नाम है। कंपनी ने अब घोषणा कर दी है कि इंडिया के बाजार में बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन यानि कि कंपनी के Foldable Flagship स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को अभी हाल ही में ग्लोबल मार्किट में पेश किया गया था, इसके बाद अब इंडिया में इसके लॉन्च की घोषणा भी की जा चुकी है। इस फोन को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी Amazon India पर लाइव कर दिया जा चुका है, इसे देखकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फोन Amazon India पर ही सेल के लिए लाया जाने वाला है।
कंपनी इस फोन को दुनिया के सबसे ताकतवर AI Flip फोन के तौर पर प्रोमोट कर रही है। इस फोन में आपको फ्लैगशिप वाले हार्डवेयर और Moto AI का सपोर्ट मिलने वाला है। Motorola के इस Foldable Phone के इंडिया लॉन्च को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसे मई 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि Motorola Phone की लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s का पूरा डिजाइन वीडियो में आया सामने; iPhone से काफी मेल खाता है फोन का रंग-रूप? देखें डिटेल्स
अगर Amazon India पर चल रहे टीजर पेज को देखा जाए तो आगामी Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन को तीन अलग अलग Pantone कलर्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को Pantone Mountain Trail (Brown) कलर में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन Pantone Rio Red कलर में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह फोन Pantone Scarab (Green) कलर में भी आ सकता है। फोन के यह प्रीमियम शेड इसे एक यूनीक लुक के साथ साथ बेहतरीन लुक देने वाले हैं।
अगर ग्लोबल मॉडल को देखा जाए तो इंडिया में आगामी Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन में अलग अलग कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola के इंडिया में आगामी फोन में एक 7-इंच की 1.5K pOLED LTPO इनर डिस्प्ले मिल सकती है, यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 4-इंच की pOLED LTPO कवर स्क्रीन भी मिलने वाली है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर भी मिलने वाला है। मोटोरोला का यह फोन 16GB तक की रैम और 512GB स्टॉरिज से लैस होने वाला है। फोन में एक डुअल 50MP कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो OIS+ Ultra Wide क्षमता से लैस होंगे। इसके अलावा फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है।
Motorola के इस फोन में आपको एक 4700mAh की बैटरी मिल सकती है जो 68W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है, इसमें आपको 30W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। फोन में आपको Moto AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं।
हालांकि, Motorola की ओर से अभी तक Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन के इंडिया प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में इस फोन का प्राइस 100,000 रुपये के आसपास हो सकता है, ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी अपने Razr 50 Ultra के ट्रेंड को ही फॉलो करें।
यह भी पढ़ें: 10000mAh की बैटरी के साथ Realme GT काटेगा बवाल, कुछ ऐसा हो सकता है डिजाइन, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स