Motorola के इस फोन की कम कीमत देखकर इसे धड़ाधड़ खरीदने लगे लोग, 6000 रुपये घट गया है प्राइस

Updated on 27-Oct-2025

अगर आप 20,000 रुपये की रेंज में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। Motorola ने अपने लेटेस्ट 5G फोन Moto G96 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने यह फोन कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया था, और अब 6,000 रुपये की सीधी छूट के साथ यह Flipkart पर एक जबरदस्त डील के साथ खरीदने के लिए मिल रहा है, इस फोन पर ये डील देखकर इसे ग्राहक धड़ाधड़ खरीदने के लिए Flipkart का रुख कर रहे हैं।

लॉन्च प्राइस और डिस्काउंट ऑफर के बाद मोटोरोला फोन का प्राइस

पहले जहां Motorola G96 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये थी, यानि यह इसका लॉन्च प्राइस था, लेकिन अब यह घटकर 15,999 रुपये के आसपास ही बची है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, जो लॉन्च के समय 22,999 रुपये के प्राइस में मिल रहा था, इसको अब खरीदने पर आपको यह केवल और केवल 17,999 रुपये में मिल जाने वाला है। इसका मतलब है कि फोन पर आपको 6,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फोन चार आकर्षक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है, इसे Ashleigh Blue, Dresden Blue, Orchid, और Green कलर में खरीदा जा सकता है।

शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Motorola G96 5G का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्लीक है। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में इतनी ब्राइट और स्मूद स्क्रीन मिलना एक बड़ा प्लस पॉइंट है। फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे स्क्रैच और झटका आदि का प्रोटेक्शन भी मिल जाता है।

दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई-एंड यूज़ के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Hello UI (Android 15) पर आधारित है, जो एक क्लीन और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसमें 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो इसे लंबे समय तक एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है।

प्रोफेशनल क्वालिटी कैमरा सेटअप

कैमरा सेगमेंट में भी Motorola G96 5G कमाल करता है। इसमें पीछे की ओर डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी लेंस (OIS सपोर्ट के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और पोर्ट्रेट शॉट्स में बेहतरीन रिजल्ट देता है।

लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग

पावर के लिए इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप आराम से देती है, चाहे आप गेमिंग करें, वीडियोज़ देखें या कॉलिंग करें। इसके साथ ही, फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें: ‘Baramulla’ OTT Release: देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, क्राइम के साथ तंत्र-मंत्र.. कमजोर दिलवाले दूर रहें, जानें कब और कहां देखें ये दमदार सीरीज

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :