एक नए मोटोरोला फ़ोन की तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है. इस नई तस्वीर को @evleaks ने ट्विटर पर लीक किया है. इस तस्वीर में जो फ़ोन दिख रहा है उसे मोटोरोला मोटो G4 प्लस माना जा रहा है. हालाँकि इस तस्वीर में सिर्फ इस फ़ोन का सामने के हिस्सा नज़र आ रहा है, वो भी सिर्फ डिस्प्ले के नीचे का हिस्सा.
https://twitter.com/evleaks/status/720802032282546177
इस तस्वीर को देखने से तो ये लगता है कि इस फ़ोन में एक फिजिकल होम बटन मौजूद होगा. लेकिन इस तस्वीर के साथ इस फ़ोन के स्पेक्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है. हालाँकि ये उम्मीद है कि इस फ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा, क्योंकि लेनोवो ने अभी हाल ही में बताया था कि 2016 में पेश होने वाले मोटो फोंस में फिंगरप्रिंट सेंसर जरुर होगा. लेनोवो ने मोटोरोला को ख़रीदा लिया है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Samsung Galaxy S7 Edge Review (After 1 Month of Usage) Video
साथ ही बता दें कि अभी हाल ही में भारत की इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट Zauba पर मोटो X3 स्मार्टफ़ोन को देखा गया था, जो कि 5-इंच की डिस्प्ले से लैस है.
इसे भी देखें: मैटेलिक डिज़ाइन के साथ जल्द पेश हो सकता है सैमसंग C सीरीज का स्मार्टफ़ोन
इसे भी देखें: आपकी फेसबुक न्यूज़ फीड जल्द ही आने वाली एक नए डिजाईन में