motorola g85 5g
Motorola G85 5G एक जाना माना और प्रसिद्ध मिड-रेंज स्मार्टफोन है, इस समय आप इस बेहतरीन मोटोरोला फोन को Flipkart के माध्यम से सस्ते में खरीद सकते हैं। इस समय फ्लिपकार्ट पर Motorola G85 5G स्मार्टफोन को 15,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। असल में, Motorola के इस फोन पर आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज का बेहतरीन लाभ दिया जा रहा है, जिसके बाद आपको यह फोन सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप इस समय एक स्मार्टफोन खरीदने की फिराक में हैं तो आप बेहतरीन डिजाइन, गजब की परफॉरमेंस और दमदार कैमरा के साथ इस फोन को खरीद सकते हैं, यह मोटोरोला फोन आपके लिए एक बेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शन हो सकता है।
मोटोरोला के इस फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स की चर्चा करें तो यह Full HD+ पैनल से लैस है। इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप, 5,000 mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर Motorola G85 5G पर किस तरह की डील मिल रही है, इसके बाद मोटोरोला के इस फोन के टॉप 3 फीचर पर भी एक नजर डालेंगे।
Moto G85 5G (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) फिलहाल 17,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टेड है। इस पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स के माध्यम से आपको 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत 16,999 रुपये घटकर रह जाती है। अगर आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है, हालांकि, इसके लिए आपको इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो हो सकता है कि आपको इतना बोनस न मिले। हालांकि, अगर मिल जाता है तो फोन का प्राइस और भी ज्यादा कम हो जाता है, इसके बाद आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
अगर आप नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन को लेते हैं तो इसकी शुरुआत 3,000 रुपये प्रति माह से होती है। बताते चलें की आप IDFC बैंक कार्ड से 1,500 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमर्स को Flipkart Protect के लिए 799 रुपये और एक्स्टेंडेड वारंटी के लिए 349 रुपये का ऑप्शन भी मिलेगा। अगर आप इन्हें लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नथिंग फोन 3ए फोन के लॉन्च से पहले देखें प्राइस, फुल स्पेक्स, बाजार में तहलका मचाने वाला है ये फोन