Motorola G85 5G
Motorola का लेटेस्ट 5G Phone इस समय आपको 12GB की रैम के साथ Flipkart पर सस्ते में मिल सकता है। Flipkart पर इस समय GOAT Sale चल रही है, जो 17 जुलाई तक लाइव रहने वाली है, इस सेल में आपको Motorola का यह फोन 15000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीदने के लिए मिल रहा है। इस फोन के खास फीचर्स की बात करें तो यह आपको Vegan Leather के अलावा बेहतरीन Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसमें एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।
इस समय Motorola G85 स्मार्टफोन आपको 15,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट नजर आने वाला है, फोन पर आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट GOAT Sale में दिया जा रहा है। हालांकि, अगर असल MRP की बात करें तो यह फो आपको 20,999 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसके अलावा फोन पर आपको 5% का कैशबैक भी दिया जा रहा है। फोन के दो स्टॉरिज मॉडल हैं, इसके अलावा इसे कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
हालांकि, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में देकर इस नए फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, ऐसा करके आपके 6000 रुपये के आसपास बच जाने वाले हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है। ऐसा करके आप नए Motorola G85 को केवल और केवल 10000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। आइए अब Motorola के इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डालते हैं।
Motorola के इस फोन को आप 6.67-इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ खरीद सकते हैं। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन की डिस्प्ले ब्राइटनेस को देखें तो यह 1600 निट्स के आसपास है। फोन में एक इन-डिस्पले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है, यह गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन से भी लैस है।
Motorola G85 को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसके अलावा इसमें आपको 12GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। फोन को कंपनी ने Hello UI के साथ एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया है। फोन को कंपनी ने Premium Vegan Leather के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन में आपको कई AI Feature भी मिलते हैं।
Motorola G85 को कंपनी ने 5000mAh की 33W USB Type C चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा इस फोन में आपको IP52 रेटिंग भी मिलती है। फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाया गया है। Motorola ने फोन के अनुभव को ज्यादा बढ़ा देने के लिए इसमें डुअल स्पीकर भी दिए हैं। फोटोग्राफी के लिए Motorola ने अपने इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का अन्य कैमरा भी दिया है। इसके साथ साथ फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo X200 FE और Vivo Fold5 हुए भारत में लॉन्च, फीचर्स के दीवाने हो रहे लोग, प्राइस देख सनक जाएगा माथा