Motorola ने ज्यादा शोर-शराबा न किए अपने Motorola Edge 70 Fusion+ को लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी की Edge 70 Series में लॉन्च किया गया है। फोन के कुछ स्पेक्स Edge 70 Fusion से मिलते जुलते हैं। हालांकि, इसके अलावा कुछ अपग्रेड भी फोन में आपको मिलते हैं। इस फोन में एक 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमेरी सेन्सर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। स्मार्टफोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। फोन में एक 5200mAh की बैटरी भी है। आइए फोन के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स आदि पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
Motorola ने अपने इस फोन को ब्राजील के बाजार में BRL 2969 यानि लगभग लगभग 52900 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, कंपनी की वेबसाइट पर यह प्राइस 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज का है। इस फोन को आप Pantone Orient Blue के अलावा Pantone Blue Surf कलर में खरीद सकते हैं। इस समय फोन को केवल और केवल ब्राजील के बाजार में ही खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion+ में एक 6.8-इंच की 1,5K Super HD AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाई है, इसमें Adreno 810 GPU भी मिलता है। फोन में 12GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। इसे कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hello UI पर लॉन्च किया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में, ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक कैमरा 50MP का Sony LYT 710 सेन्सर है, फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, इस फोन में सेल्फ़ी के लिए एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इससे यूजर्स 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें एक 5200mAh की बड़ी बैटरी भी है। जिसमें 68W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।
यह भी पढ़ें: 1 लाख 10 हजार वाला 4K Ultra HD Smart QLED मिलेगा 37,990 रुपए में, हिला डालेगा कूपन ऑफर