Motorola Edge 70 Fusion भारत में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, वॉटरप्रूफ है नया फोन

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और क्वाड-कर्व्ड 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इस डिवाइस में एक 50MP का Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर भी पेश किया गया है और मोटोरोला के सॉफ्टवेयर अनुभव में एआई फीचर्स को इंटीग्रेट किया गया है. चलिए इसके बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं.

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत

Motorola Edge 70 Fusion तीन कॉन्फ़िगरेशंस में उपलब्ध होगा। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. वहीं 8 + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में और 12 + 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में पेश किया गया है. पहली सेल में बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फोन 24,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में मिलेगा, क्योंकि कम्पनी HDFC और Axis Bank क्रेडिट कार्ड्स पर और कुछ चुनिंदा कार्ड्स के साथ नो-कॉस्ट EMI पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

Motorola Edge 70 Fusion की उपलब्धता

Motorola Edge 70 Fusion भारत में फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। शुरुआती खरीदार आज 6 मार्च को लिमिटेड अर्ली बर्ड सेल के दौरान इस डिवाइस को खरीद सकेंगे। यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक फ्लिपकार्ट पर चलेगी। जबकि फोन की ओपन सेल 12 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन तीन पैंटोन-क्यूरेटेड कलर्स: ब्लू सर्फ़, कंट्री एयर और सिलोएट में उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेक्स और फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion एक 6.78-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले साथ आता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है. फोन को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से पावर मिलती है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. मोटोरोला ने इसमें एक वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा है.

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP Sony LYTIA 710 का मेन कैमरा OIS के साथ, 13MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है. डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. डिवाइस 7000mAh बैटरी से लैस है जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन एंड्राइड 16 पर आधारित हेलो यूआई पर काम करता है. कम्पनी ने इसमें IP68 और IP69 वॉटर रेसिस्टेंस, MIL-STD-810H ड्यूरिबिलिटी सर्टिफिकेशन, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट भी दिया है.

यह भी पढ़ें: Gold Price Today (6 मार्च 2026): लगातर चौथे दिन गिरा सोने का भाव, चांदी और प्लेटिनम महंगे हुए या सस्ते? जानें

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :