Motorola ने अपने आगामी फोन को लेकर एक टीजर जारी कर दिया है, इस टीजर से सामने आ रहा है कि Motorola की ओर से इंडिया के बाजार में आने वाले समय में Motorola Edge 60 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस टीजर में नजर आ रही इमेज से पता चलता है कि फोन के फ्रन्ट पर एक पंच-होल डिस्प्ले होने वाला है। इसके अलावा एक टेक्स्ट भी यहाँ लिखा है कि “A camera as edgy as you are” along with “Coming Soon.” इसका यह भी मतलब है कि कंपनी जल्द ही इंडिया के बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक के लिए फोन को किस नाम से लॉन्च किया जाने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फोन को लेकर सामने आ रही जानकारी, डिजाइन और टाइमिंग को देखते हैं तो ऐसा हिंट मिलता है कि शायद ये फोन Motorola Edge 60 Series का स्टैन्डर्ड मॉडल हो सकता है।
अभी के लिए Amazon India या Flipkart पर इस फोन को लेकर कोई प्रोडक्ट पेज भी लाइव नहीं हुआ है। हालांकि, अगर यह फोन लॉन्च होता है तो यह Motorola Edge 60 Pro, Motorola Edge 60 Fusion और Motorola Edge 60 Stylus के बीच आ सकता है। इसके अलावा इस फोन को लेकर आने वाले समय में अन्य डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: बार-बार फोन को चार्ज करने का झंझट खत्म! ये रही पावरहाउस बैटरी वाले फोन्स की लिस्ट
Motorola के इस फोन में एक 6.7-इंच की क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 10 बिट कलर डेप्थ के साथ मिल सकती है। इस फोन को Pantone Validation मिला है। इसके अलावा फोन में आपको Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
इतना ही नहीं, Motorola के इस आगामी फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में एक 50MP का Sony LYTIA 700C सेन्सर भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है, फोन में इसी कैमरा के साथ Macro क्षमता भी मिलने वाली है। Motorola के इस फोन में आपको एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है जो 3X Optical Zoom से लैस है। फ्रन्ट पर एक 50MP का कैमरा हो सकता है।
Motorola के इस फोन में कंपनी IP68 और IP69 रेटिंग दे सकती है जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। फोन को Military Grade MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन को कंपनी Leather और Canvas Textured फिनिश में लॉन्च कर सकता है।
बैटरी आदि की बात करें तो इस फोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। हालांकि, कुछ अन्य रीजन में फोन 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: गर्मी हो जाएगी छूमंतर! इन सस्ते पंखों के साथ पाएँ स्टाइलिश और स्मार्ट कूलिंग! मिलेगी मनाली वाली ठंडक