Motorola Edge 50 Pro Price Drop
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को इंडिया में इस समय Amazon India पर जिस डिस्काउंट में सेल किया जा रहा है, उतना तो इसे शायद दिवाली सेल में भी सेल नहीं किया जाने वाला है। इसी कारण इस डिस्काउंट डील को अमेज़न इंडिया पर एक बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है। असल में, Motorola के इस फोन को इंडिया के बाजार में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मोडल में 35,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को अमेज़न लिस्टिंग में 26,950 रुपये के प्राइस में देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन पर पहले ही 9049 रुपये के डिस्काउं ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में भी यह डील आपके लिए एक बेहतरीन डील है। आइये अब जानते है कि बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट ऑफर के बाद Motorola Phone को आप किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
आप देख चुके है कि इस समय फोन के लॉन्च प्राइस पर आपको लगभग लगभग 9000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट प्राइस कट के तौर पर मिल रहा है। हालाँकि, अगर आप फोन को Amazon Pay Balance से खरीदते हैं तो आपको 1347 रुपये के आसपास का डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफ़र के तौर पर आपको 1500 रुपये तक का डिस्काउंट कुछ चुनिन्दा बैंक कार्ड्स पर लागू है। इसके अलावा फोन को No Cost EMI में भी खरीदा जा सकता है। ऐसा करके फोन पर उदाहरण के लिए मानकर चलिए कि 2000 रुपये के आसपास की और बचत आपको हो जाती है तो आप Motorola Phone को 11000 रुपये के आसपास के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको ऐसा ऑफर तो दिवाली सेल में भी नहीं मिलने वाला है।
इतना ही नही, सबसे दमदार एक्सचेंज भी यहाँ आपको Motorola Phone की खरीद पर मिल सकता है। हालाँकि, इसके लिए यह भी सुनिश्चित करना जरुरी है कि आपका पुराना फोन, जिसे आप एक्सचेंज करने वाले हैं, अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपको 25,550 रुपये तो नहीं इससे कम ही एक्सचेंज बोनस मिलने वाला है। अब मानकर चलिए कि आपको 5000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर मिल जाता है तो फोन का डिस्काउंट कुल 16000 रुपये के आसपास हो जाता है, ऐसे में आप 35,999 रुपये के फोन को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह वाकई एक सबसे दमदार ऑफर है। आइये अब फोन के सबसे मुख्य स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डालते हैं।
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 6.7-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। मोटोरोला फोन में HDR10+ के सपोर्ट के साथ साथ 2000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 12GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें एक 125W की चार्जिंग क्षमता वाली 4500mAh की बैटरी मौजूद है।
कैमरा आदि को देखते हैं तो Motorola के फोन में एक सरप्राइज़ आपको मिलता है। इस फोन में एक दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का OIS सेंसर, एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। सेल्फी आदि के लिए फोन में एक 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। अब आपने मोटोरोला फोन के सभी स्पेक्स को देख लिया है, ऐसे में आपको इस प्राइस में इस फोन को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vivo Y500: 8,200mAh बैटरी वाला पहला विवो फोन धमाकेदार एंट्री को तैयार, आ गई लॉन्च डेट