Motorola Edge 50 Pro price cut over by Rs 12000 How to grab this deal
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी का यह फोन अपनी बेहद कलर-एक्युरेट डिस्प्ले, भरोसेमंद रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण खास माना जाता है। इन खूबियों की वजह से यूज़र्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस, स्मूद डेली यूज़ और बेहद कम समय में बैटरी चार्ज होने की सुविधा मिलती है। हालांकि इस तरह के ऑफर आमतौर पर सीमित समय के लिए ही रहते हैं, इसलिए खरीदारी करने की सोच रहे ग्राहकों को जल्दी फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।
डील की बात करें तो Motorola Edge 50 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च के समय 35,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन 24,725 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 11000 रूपसे से भी ज्यादा की कटौती मिल रही है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यूज़र्स चाहें तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कुल बचत को 22,725 रुपये तक और बढ़ा सकते हैं। फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जहां आपकी 644 रुपये तक की ब्याज की बचत हो सकती है। नॉर्मल EMI ऑप्शन्स 869 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मौजूद है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.7-इंच की कर्व्ड pOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर, मौजूदा ऑफर के साथ यह स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती विकल्प बनकर सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: महंगा पड़ रहा अलग-अलग OTT का सब्सक्रिप्शन? मिल गया जुगाड़, Netflix से लेकर SonyLIV तक ये सब ओटीटी फ्री