हम सभी जानते है कि 2 अप्रैल को इंडिया के बाजार में Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन को एंट्री मिलने वाली है। इसके अलावा Motorola Edge 60 Pro को भी जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इन दोनों ही फोन्स के लॉन्च से पहले यह जानकारी मिल रही है कि Motorola Edge 50 Pro को सस्ता कर दिया गया है, इसे ऐसे भी कह सकते है कि यह इस समय ऑनलाइन बाजार में सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता देते है कि Motorola Edge 50 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, इसके अलावा फोन के 12GB रैम वाले टॉप मॉडल को 35,999 रुपये में लॉन्च कियागया था। इस समय आप इस मॉडल को 30,000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं।
Motorola के Motorola Edge 50 Pro के टॉप फीचर देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में आपको दो रैम और स्टॉरिज मॉडल मिलते हैं। इसके अलावा इस फोन में आपको 4500mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 125W की TurboPower Fast Charging के साथ आती है। सके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। आइए अब जानते है कि फोन पर आपको क्या डील मिल रही है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही सामने आया Motorola Edge 60 Pro का प्राइस, चेक करें खरीदने लायक होगा कि नहीं
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। फोन दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में आता है। इस फोन को 8GB और 12GB रैम के साथ अलग अलग प्राइस में लॉन्च किया गया था। फोन के टॉप मॉडल का प्राइस 35,999 रुपये था। हालांकि, अगर आप इस समय इस टॉप मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय 30000 रुपये के आसपास की कीमत में मिल सकता है।
अगर डिस्काउंट प्राइस को देखते हैं इस प्राइस पर आपको 1500 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद आप Motorola Edge 50 Pro को केवल और केवल 29,760 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, फोन के प्राइस को आप और भी ज्यादा घटा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इससे भी सस्ते में इस फोन को खरीद सकते हैं।
अगर आप इस डिस्काउंट को देखकर Motorola के इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप इसके दमदार फीचर आदि देख सकते हैं, जो आपको इस फोन को खरीदने में मदद कर सकते हैं। किसी भी फोन के फीचर और स्पेक्स ही सबसे बेस्ट तरीका होते हैं ये जानने का कि आखिर जिस फोन को आप खरीदने जा रहे हैं वह कैसा है। आइए इस फोन के भी टॉप 3 फीचर देखकर जानते हैं कि आपको इसे खरीदना चाहिए कि नहीं।
यह भी पढ़ें: बिना दीवार तोड़े और ड्रिलिंग के घर को शिमला बना देंगे ये वाले 5 पोर्टेबल एसी, कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे