Motorola Edge 50 स्मार्टफोन के जाना माना मिड-रेंज फोन है जो बेहतरीन हार्डवेयर और गजब के फीचर्स से लैस है। इस फोन में आपको प्रीमियम फीचर्स के मिक्स के साथ साथ दमदार बनावट, स्लीक डिजाइन और शानदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। इस फोन को इस समय Flipkart पर सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप Motorola Edge 50 स्मार्टफोन का 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल खरीदते हैं तो आपको यह 11000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिलने वाला है। हालांकि, Motorola के इस फोन पर आपको अलग से डिस्काउंट ऑफर और कैशबैक भी मिल रहा है। आइए इस फोन पर मिलने वाली सम्पूर्ण डील पर नजर डालते हैं।
अगर आप Motorola Edge 50 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय इसे 22,000 रुपये के प्राइस के अंदर खरीद सकते हैं। कैसे, यहाँ हम आपको बताने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: सामने आया दुनिया का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक मामला, कैसे बनायें एक सुरक्षित पासवर्ड, स्टेप बाय स्टेप गाइड देखें
Motorola Edge 50 स्मार्टफोन को इस समय Amazon India पर 21,999 रुपये के प्राइस में लिस्टेड देखा जा सकता है। हालांकि, फोन के प्राइस में पूरे 11,000 रुपये की गिरावट भी देखी जा सकती है। इसके अलावा अगर आप Motorola Phone को Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आपको 1100 रुपये का कैशबैक अलग से मिल सकता है। फोन पर आपको No-Cost EMI का लाभ भी कुछ चुनिंदा बैंकों पर मिल रहा है।
अगर Motorola Edge 50 को और भी सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। अपना पुराना फोन देकर आप लगभग लगभग 29,400 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। हालांकि, डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने फोन पर निर्भर करता है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी है तो आपको अच्छा खासा एक्सचेंज मिल सकता है। हालांकि, अगर ऐसा नहीं है तो आपको ज्यादा डिस्काउंट नहीं मिलने वाला है।
Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में आपको एक 6.6-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ मिलती है, इस फोन में आपको HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है, फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इस फोन में गोरिला ग्लास 5 की सुरक्षा भी दी जा रही है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 AE प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिलती है। इसके अलावा फोन को HelloUI के साथ एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया था।
फोन में फोटोग्राफी के लिए एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया जा रहा है, फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा रहा है, यह कैमरा 3X Optical Zoom के साथ आता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको एक 32Mp का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। मोटोरोला एज 50 में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।
यह भी पढ़ें: BSNL ने इन जगहों पर लॉन्च कर दी 5G सेवा, बिना सिम के धड़ाधड़ चलेगा इंटरनेट, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन?