मौका! 33 हज़ार वाला फोन मिल रहा 15 हज़ार में, हाथ से न जाने दें सुनहरी डील

Motorola Edge 60 के लॉन्च के बाद से ही इसकी पिछली जनरेशन Motorola Edge 50 की कीमत में भारी कटौती देखी गई है. अभी इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart इसकी असली कीमत मुकाबले हज़ारों रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. यह डिवाइस कई आकर्षक फीचर्स लेकर आता है, जिनमें 50MP कमेरा और 5000mAh की बैटरी शामिल है. नया Edge 60 भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 25,999 रुपये में आया था.

Motorola Edge 50 की फ्लिपकार्ट डील

Motorola Edge 50 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म पर इसकी MRP 32,999 रुपये रखी गई है, जबकि अभी इसका लिस्टेड प्राइस 21,999 रुपये है. इसे दो आप दो शानदार रंगों: ग्रीन और पिंक में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, यहां कई आकर्षक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनके साथ आप इस फोन को 20000 रुपये से भी कम में घर ले जा सकते हैं. Flipkart Axis और Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी करने पर आपको 1099 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

इसके अलावा 20,876 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है. अगर अपने पुराने फोन को 6000 रुपये में भी एक्सचेंज करते हैं, तो आप इस नए स्मार्टफोन को केवल 15000 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि, ध्यान रखें कि पुराने डिवाइस की असल वैल्यू उसकी कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

Motorola Edge 50 के स्पेसिफिकेशन्स

यह स्मार्टफोन 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz स्मूद रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसकी 5000mAh की बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो एक 50MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ आता है. इसके अलावा, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. डिवाइस Android 14 पर चलता है और इसके बैक पर प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश मिलता है, जो इसके डिज़ाइन में एलिगेंस का एक टच जोड़ता है.

यह भी पढ़ें: 17 हज़ार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप Samsung फोन, Amazon पर चल रही तगड़ी डील

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :