Motorola ने अपने दो नए मई-रेंज फोन्स को लॉन्च कर दिया है। Moto के इन फोन्स को कंपनी ने Moto G86 5G के अलावा Moto G86 Power 5G के तौर पर लॉन्च किया है। दोनों ही फोन्स के फोकस बैटरी लाइफ पर ज्यादा है। इसके अलावा दोनों में ही सॉलिड परफॉरमेंस के साथ साथ बेहतरीन और एडवांस्ड डिस्प्ले भी मिलती है।
Moto G86 5G Power स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी 6720mAh की बैटरी मिलती है। यह इस सीरीज में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी है, जो 30W की TurboPower Charging क्षमता से लैस है। इसके अलावा Moto G86 5G स्मार्टफोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में लगभग लगभग 41 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।
दोनों ही मोटोरोला फोन्स में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है, फोन्स को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा Moto G86 5G स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम के साथ साथ इसे 24GB तक बढ़ाने का भी मौका मिल रहा है। फोन में रैम को आप इतना बढ़ा सकते हैं। इसे आप वर्चुअल रैम भी कह सकते हैं। Moto G86 5G Power स्मार्टफोन को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसमें 512GB की uMCP स्टॉरिज दी जा रही है। इसके अलावा Moto G86 में यह केवल और केवल 256GB ही है।
Phones में एक ही जैसी डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही फोन्स में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इसमें 10Bit कलर मिलते हैं। फोन्स में आपको HDR10+ सपोर्ट मिलती है। इसके अलावा फोन्स में 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। डिस्प्ले पर कंपनी ने Gorilla Glass 7i का सपोर्ट भी दिया है। दोनों ही फोन्स में मोटोरोला की ओर से IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। दोनों ही फोन्स में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है।
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि दोनों ही फोन्स में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है, जो 4K Video Recording की क्षमता के साथ आता है। Moto G86 Power को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में एक 50MP का Sony LYTIA 600 सेन्सर मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको OIS का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और मैक्रो लेंस भी मिलता है। कैमरा को की AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा कुछ अन्य फीचर आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इनमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिया गए हैं जो Dolby Atmos से लैस हैं। दोनों में ही आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में डुअल सिम सपोर्ट भी मौजूद है। फोन्स में Motorola का ThinkShield Security Platform भी मौजूद है।
इसके अलावा अगर दोनों ही फोन्स के डिजाइन को देखा जाए तो यह वेगन लेदर बैक के साथ आते हैं। इन दोनों में ही आपको Protective Cases भी मिलते हैं।
दोनों ही फोन्स के प्राइस को देखते हैं तो पता चलता है कि Moto G86 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 299 यूरो में लॉन्च किया है। इसके अलावा Moto G86 Power को देखा जाए तो यह फोन 512GB स्टॉरिज मॉडल में 329 यूरो में आता है। अभी के लिए इन फोन्स को इंडिया में या अन्य बाजारों में कब लॉन्च किया जाने वाला है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।