मोटोरोला (Motorola) ने नया 5G स्मार्टफोन Moto G71 5G चीन में लॉन्च कर दिया गया है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,699 (लगभग Rs 18,900) रखी गई है।
डिवाइस स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है और इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप और एंडरोइड 11 के साथ लाया गया है। अभी तक डिवाइस के भारतीय लॉन्च का पता नहीं चला है। डिवाइस नेब्यूला ग्रीन या ग्लेशियर ब्लू कलर में आया है।
Moto G71 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है और इसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा, डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।
Moto G51 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 3GB तक वर्चुअल रैम बढ़ाने का मौका भी मिल रहा है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेन्सर और 2MP मैक्रो सेन्सर दिया गया है। सेल्फी व विडियो कॉल के लिए डिवाइस में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
हैंडसेट एंडरोइड 11 (Android 11) पर काम करता है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। फोन को फेस रिकग्निशन सपोर्ट दिया जाएगा।
फोन को ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट, 5G सपोर्ट, WiFi 6, ब्लुटूथ 5.2, GPS, A-GPS, BeiDou, GLONASS सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, डिवाइस को स्प्लेश रेसिस्टेंस बनाने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। डिवाइस में USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।