Moto Edge 40 Neo gets permanent price cut in India
लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने आज ही भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 50 Pro लॉन्च किया है। नए लॉन्च के साथ ही स्मार्टफोन निर्माता ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए Moto Edge 40 Neo की कीमत में कटौती कर दी है। यह स्मार्टफोन एक कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आता है और यह एक मीडियाटेक चिपसेट से लैस है। इस हैंडसेट में एक वीगन लेदर बैक मिलता है और यह IP68-रेटेड भी है जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है।
पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ Edge 40 Neo दो वेरिएंट्स – 8GB + 128GB और 12GB +256GB में आता है जिनकी कीमत क्रमश: 23,999 रुपए और 25,999 रुपए है। अब इस स्मार्टफोन को 1000 रुपए का प्राइस कट मिला है जिसके बाद ग्राहक 8GB वर्जन को 22,999 रुपए में और 12GB वेरिएंट को 24,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह डिवाइस सूदिंग सी और कैनील बे कलर ऑप्शंस में आता है।
मोटो का यह स्मार्टफोन 6.55-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080 x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। साथ ही यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रएट और 1300 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल ऑफर करती है।
यह मिड-रेंज स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7030 चिपसेट से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और यह ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 50MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रन्ट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया हुआ है।
यह डिवाइस डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। यह स्मार्टफोन एक 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।