Micromax ने भारत में Evok सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने भारत में Micromax Evok Note और Evok Power लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन्स की कीमत Rs 9,499 और Rs 6,999 है.
ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकॉर्ट पर एक्सक्लूसिव हैं. Micromax Evok Note में 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में ऑक्टाकोर मीडिया टेक MT6753 प्रोसेसर मौजूद है. इस डिवाइस में रैम 3GB है.
इस डिवाइस में इंटरनल मैमोरी 32GB है जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस डिवाइस में कैमरा 13 मेगापिक्सल है. बैटरी इस स्मार्टफोन में 3950mAh है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi,ब्लूटूथ 4.0, डुअल सिम मौजूद हैं.
इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है. फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल है. वहीं Evok Power में 5.0 इंच HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर मौजूद है.
इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है. इसके अलावा इस डिवाइस में 4000mAh बैटरी मौजूद है. इसके अलावा इस डिवाइस में 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.0, डुअल सिम और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है.