भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने बाज़ार में अपना नया फ़ोन कैनवस स्पार्क 2 प्लस लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने इस फ़ोन की कीमत Rs. 3,999 रखी है. यह स्मार्टफ़ोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफ़ोन को 22 अप्रैल से ख़रीदा जा सकता है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस फ़ोन में इंडस फ़ीचर दिया गया है जिसमें 10 क्षेत्रीय भाषाएं पहले से इंस्टॉल हैं. कंपनी के मुताबिक, इस फ़ीचर की मदद से यूज़र आसानी से अपनी पसंद की भाषा में टाइप और चैट कर पाएंगे.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Samsung Galaxy S7 Edge Review (After 1 Month of Usage) Video
यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम से भी लैस है. फोने में 5-इंच की FWVGA डिस्प्ले भी दी गई है. यह फ़ोन 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. यह स्मार्टफ़ोन मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा.
इसे भी देखें: LG G5 SE पेश, क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस
इसे भी देखें: शाओमी रेड्मी नोट 3 स्मार्टफ़ोन 27 अप्रैल को ओपन सेल में होगा उपलब्ध