अब यह स्मार्टफ़ोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. भारत में इस फ़ोन को Rs. 13,999 में ख़रीदा जा सकता है.
मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अभी कुछ समय पहले ही बाज़ार में अपना नया फ़ोन कैनवस 6 पेश किया था. अब यह स्मार्टफ़ोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. भारत में इस फ़ोन को Rs. 13,999 में ख़रीदा जा सकता है.
यह फ़ोन सिर्फ गोल्ड रंग में उपलब्ध है. इस स्मार्टफ़ोन की शिपिंग 10 मई से शुरू हो जाएगी. यह स्मार्टफ़ोन मेटल डिज़ाइन में पेश किया गया है. इसमें पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
अगर माइक्रोमैक्स कैनवस 6 स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है. यह फ़ोन मीडियाटेक ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है. फ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह फ़ोन 4G सपोर्ट के साथ आता है. इस फ़ोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है.
फ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह 3000mAh की बैटरी से लैस है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.